श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सफेद बालों से छुटकारा, महीनों तक डाई की छुट्टी; ऐसे बनाएं हिना हेयर पैक

आज हम आपको हिना हेयर पैक बनाने का ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपके बाल नेचुरली काले दिखेंगे। कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से हिना हेयर पैक बना सकते हैं...
How to make Henna hair pack | hair pack | black | shreshth bharat

How to make Henna hair pack: वर्तमान समय में सफेद बालों की समस्या से हर कोई जूझ रहा है। समय से पहले लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। ऐसे में इन्हें कलर करने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे बालों को नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको हिना हेयर पैक बनाने का ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपके बाल नेचुरली काले दिखेंगे। कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से हिना हेयर पैक बना सकते हैं।

हिना हेयर पैक की सामग्री

  • 100 ग्राम हिना पाउडर
  • 1 नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर
  • पानी

ऐसे बनाएं हिना हेयर पैक

हिना हेयर पैक बनाने के लिए एक कटोरे में हिना पाउडर और कॉफी पाउडर मिलाएं। अब गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए पर्याप्त पानी डालें। यह पेस्ट दही जितना थिक होना चाहिए। इसमें नींबू के रस को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद कटोरे को ढक दें और मिश्रण को कुछ घंटों के लिए ऐसे ही रहने दें। कुछ घंटों के बाद हिना पेस्ट को चेक करें। यह चिकना पेस्ट बन चुका होगा। अब इसे बालों में लगा लें।

इन बातों का रखें ध्यान

हिना हेयर पैक लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह से धो लें। इससे बालों में जमा गंदगी या तेल निकल जाएगा और हिना का रंग बालों पर अच्छी तरह आएगा। मेहंदी का इस्तेमाल करते समय अपने बालों को अलग-अलग हिस्सों में बांटें और हिना पेस्ट को जड़ों से लेकर सिरे तक समान रूप से लगाएं। हिना पैक को 2-3 घंटे तक बालों पर लगा रहने दें। आप पेस्ट को जितना ज्यादा समय तक लगा रहने देंगे, रंग उतना ही गहरा होगा। 2-3 घंटे के बाद बालों को केवल पानी से धोएं। हिना को साफ करने के 24 घंटे तक शैम्पू का इस्तेमाल न करें। 24 घंटे के बाद आप बालों को शैम्पू से धो सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज