Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 में 13000 रन पूरे करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

Virat Kohli Record: विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपने 13000 टी20 रन पूरे किए, वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
Virat Kohli Record

Virat Kohli Record: विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपने 13000 टी20 रन पूरे किए, वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पहले ही ओवर में फिल साल्ट का विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने देवदत्त पाडिक्कल के साथ मिलकर 91 रनों की साझेदारी की, इसके बाद उन्होंने कप्तान रजत पाटीदार के साथ 48 रन जोड़े।

विराट कोहली की शानदार पारी

दरअसल, विराट कोहली ने 42 गेंदों में 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 67 रन बनाए। विराट कोहली ने इस बीच अपने टी20 करियर में 13000 रन भी पूरे किए, वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली के अब 13050 रन हो गए हैं। मैच से पहले उन्होंने 13 हजार रन पूरे करने के लिए 17 रन चाहिए थे।

विराट कोहली का टी20 करियर

ये कोहली का 403वां टी20 मुकाबला है। विराट ने दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए टी20 गेम खेले हैं। 2024 वर्ल्ड कप के बाद वह अंतर्राष्ट्रीय टी20 फॉर्मेट से सन्यास ले चुके हैं।

विराट कोहली की उपलब्धि

वहीं, विराट कोहली टी20 में 13000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा अभी काफी पीछे हैं, वह भी इस फॉर्मेट से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सन्यास ले चुके हैं। रोहित शर्मा के अभी 11851 रन हैं, वह अभी 12 हजार रन भी पूरे नहीं कर पाए हैं।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखर धवन

बता दें कि लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, और वह तो आईपीएल से भी सन्यास ले चुके हैं। इनके आलावा कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज 10 हजार रन भी पूरे नहीं कर पाया है। इसका मतलब ये साफ़ है कि विराट कोहली इस रिकॉर्ड पर सालों तक अपना कब्ज़ा रखेंगे।

दुनिया के 5वें बल्लेबाज

विराट कोहली दुनिया के 5वें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 में 13 हजार रन पूरे किए। लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 14562 रन हैं। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 14 हजार रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स (13610), तीसरे नंबर पर शोएब मलिक (13557) और चौथे नंबर पर किरॉन पोलार्ड (13537) हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार, हेमंत सोरेन का ऐलान- JSSC-CGL समेत TDPL की सभी भर्ती प्रक्रियाएं रद्द
Twisha Sharma Death Case
दिल्ली AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान; CBI चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या का आरोप
BJP Nitin Nabin New Team
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन ने घोषित की नई राष्ट्रीय टीम; स्मृति ईरानी-पीयूष गोयल समेत इन दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट
West Bengal Birbhum Hotel Fire Incident
पश्चिम बंगाल में तारापीठ मंदिर के पास बड़ा हादसा, होटल में आग लगने से 7 श्रद्धालुओं की मौत; 11 से ज्यादा घायल
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, आत्मनिर्भर भारत के दम पर 2047 तक विकसित राष्ट्र का संकल्प
Varanasi Tantrik Murder Mystery
हाथ-पैर बांधे, लोहे की रॉड... वाराणसी में तांत्रिक की निर्मम हत्या का खुलासा; अंधविश्वास के चलते वारदात को अंजाम, 6 गिरफ्तार