Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर मेडल विजेता वाला इनाम, हरियाणा सरकार ने किया एलान

पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने वाली पहलवान विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा।
Vinesh Phogat| shreshth bharat

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने वाली पहलवान विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा।

हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह एलान किया है कि रेसलर विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ओलंपिक में रजत पदक विजेता को जो सम्मान, इनाम और सुविधाएं देती है, वो सभी विनेश फोगाट को भी कृतज्ञतापूर्वक दी जाएगी।

सीएम सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के पर पोस्ट करते हुए कहा कि हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हों, लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है।

विनेश को दिया जाए सिल्वर मेडल… अमेरिकी रेसलर जॉर्डन ने एक्स किया पोस्ट

कोर्ट ऑफ एब्रीट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में की है अपील

ज्यादा वजन होने की वजह से विनेश फोगाट को फाइनल मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ एब्रीट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील की थी। विनेश ने कहा था कि उन्हें इस इवेंट के लिए सिल्वर मेडल दिया जाना चाहिए।

Vinesh Phogat ने कुश्ती को कहा अलविदा

भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित होने के बाद संन्यास का एलान किया है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विनेश फोगाट ने एक भावुक संदेश पोस्ट किया।

विनेश के सिल्वर मेडल पर आज CAS सुनाएगा अपना फैसला

विनेश फोगाट ने एक्स पर लिखा, “मां कुश्ती जीत गई, मैं हार गई, माफ करना आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि मैं आप सब की ऋणी रहूंगी।”

हरियाणा सरकार गोल्ड जीतने पर देती है इतनी रकम

बता दें कि हरियाणा सरकार ने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये, सिल्वर जीतने वाले को चार करोड़ रुपये और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले को ढाई करोड़ रुपये की इनाम राशि देने की घोषणा की थी।  

ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी हरियाणा सरकार 15 लाख रुपये की राशि देने की बात कही थी। मेडल के हिसाब से ग्रुप A, ग्रुप B या ग्रुप C की सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा