Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा

भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित होने के बाद संन्यास का एलान किया है।
Vinesh Phogat Announced Retirement| shreshth bharat

Vinesh Phogat Announced Retirement: पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल का सपना टूटने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह सभी को चौंका दिया है। भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित होने के बाद संन्यास का एलान किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विनेश फोगाट ने एक भावुक संदेश पोस्ट किया। विनेश फोगाट ने एक्स पर लिखा, “मां कुश्ती जीत गई, मैं हार गई, माफ करना आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि मैं आप सब की ऋणी रहूंगी।”

कोर्ट ऑफ एब्रीट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में की है अपील

ज्यादा वजन होने की वजह से विनेश फोगाट को फाइनल मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ एब्रीट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील की थी। विनेश ने कहा था कि उन्हें इस इवेंट के लिए सिल्वर मेडल दिया जाना चाहिए।

आईओए अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने की विनेश फोगाट से मुलाकात, कहा “हम सब आपके साथ”

विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल मुकाबला अपनी कॉम्पटीटर के खिलाफ 5-0 के अंतर से जीता था और वह ओलंपिक फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान थी।

विनेश के पास था सुनहरा मौका (Vinesh Phogat Announced Retirement)

ओलंपिक में पहलवान विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाई घोष‍ित किया गया। 50 किलोग्राम कैटेगरी में उनका वजन करीब 100 ग्राम अधिक पाया गया।

भारत की शर्मनाक हार, 27 साल बाद श्रीलंका ने सीरीज पर किया कब्जा

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश के पास गोल्ड मेडल जीतने का सुनहरा मौका था। लेक‍िन वजन अधिक होने के कारण फाइनल मुकाबले से कुछ घंटे पहले ही उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। ऐसे में नियम के कारण वह सेमीफाइनल जीतने के बाद भी मेडल से चूक गईं।

विनेश को दिया जाए सिल्वर मेडल… अमेरिकी रेसलर जॉर्डन ने एक्स किया पोस्ट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा