श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Vinayak Chaturthi 2024: सावन की विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा की विधि और मुहूर्त

माना जाता है कि सावन की विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा, अर्चना से भक्तों को मनचाहे फल मिलते हैं। इन भक्तों पर कभी संकट नहीं आता। इन पर सदैव भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।
Vinayak Chaturthi 2024| shreshth bharat

Vinayak Chaturthi 2024: बुद्धि के दाता कहे जाने वाले भगवान गणेश का त्योहार सावन महीने में आज है। सावन महीने की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है।

माना जाता है कि सावन की विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा, अर्चना से भक्तों को मनचाहे फल मिलते हैं। इन भक्तों पर कभी संकट नहीं आता। इन पर सदैव भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।

आइए आपको बताते हैं कि सावन की विनायक चतुर्थी का क्या महत्व है और इस दिन भगवान गणेश की कैसे पूजा करें और क्या है शुभ मुहूर्त…

सावन विनायक चतुर्थी का क्या है महत्व

सावन माह की विनायक चतुर्थी को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। कहते हैं कि सावन महीने की विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की विधिवत उपासना बहुत ही मंगलकारी होती है।

महिलाओं के पैर के अंगूठे पर बाल होना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है शास्त्र

जो लोग विनायक चतुर्थी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं, भगवान गणेश उन्हें सुख, समृद्धि, सौभाग्य और धन से भर देते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में चल रही बाधाएं खुद-ब-खुद दूर हो जाती हैं।

Vinayak Chaturthi 2024: पूजन विधि

विनायक चतुर्थी के दिन सुबह स्नानादि के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद फिर भगवान गणेश की पूजा करें। इस दिन की पूजा में जटा वाला नारियल और भोग में मोदक जरूर चढ़ाएं।

सावधान! बाथरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना छा जाएगी कंगाली

भगवान गणेश को गुलाब का फूल और दूर्वा अर्पित करें। धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित करने के बाद ” ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें। इसके बाद भगवान गणेश की कथा पढ़ें, आरती करें। फिर शाम के समय भी गणेश जी का पूजन करें।

Vinayak Chaturthi 2024: शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 अगस्त को सावन विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 7 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 46 निमट तक है। इस दिन चंद्र दर्शन वर्जित माना गया है। इसलिए रात के समय ये गलती बिल्कुल न करें।

सावन में इन दो ज्योतिर्लिंग के दर्शनों से मिलता है चार धाम की यात्रा जितना पुण्य

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज