Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘विनेश आप चैंपियंस की चैंपियन हो’…पीएम मोदी ने विनेश का बढ़ाया हौसला

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने से पूरे देश में दु:ख का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी विनेश फोगाट के प्रति सदभावना व्यक्त करते हुए X पर लिखा कि...
Vinesh Phogat Disqualified| SHRESHTH BHARAT

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 Kg से अयोग्य घोषित कर दिया गया। वह फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी और ना ही उनको कोई मेडल मिलेगा।

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने से पूरे देश में दु:ख का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी विनेश फोगाट के प्रति सदभावना व्यक्त करते हुए X पर लिखा कि ‘विनेश आप चैंपियंस की चैंपियन हो। आप भारत का गौरव हो और हर एक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज का यह घटनाक्रम दर्द भरा है।

काश जो दर्द और दुख मैं आज महसूस कर रहा हूं, वे शब्दों में बयां हो सकता। साथ ही मैं जानता हूं कि आप वापसी करेंगी। यह हमेशा से आपका स्वभाव रहा है कि आप चुनौतियों से सीधा भिड़ती हैं। मजबूती से वापसी करो! हम सब तुम्हारे साथ हैं।

सूत्रों की माने तो पीएम नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे और विनेश की हार के बाद भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मांगी हैं।

स्वर्ण पदक का सपना टूटा, विनेश फोगाट ओलंपिक में अयोग्य घोषित

उन्होंने उनसे विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा। पीएम मोदी ने पीटी उषा से यह भी आग्रह किया कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो वह अपनी अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं। (Vinesh Phogat Disqualified)

IND vs SL: सीरीज का आखिरी मुकाबला आज, जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा