Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत की शर्मनाक हार, 27 साल बाद श्रीलंका ने सीरीज पर किया कब्जा

India vs Sri Lanka ODI Series: श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 110 रन से करारी शिकस्त दी है। भारत ने वनडे से पहले टी20 सीरीज जीती थी, लेकिन वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के लौटने के बाद भारत को ऐसी हार झेलनी पड़ेगी, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था।
India vs Sri Lanka ODI Series

India vs Sri Lanka ODI Series: श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 110 रन से करारी शिकस्त दी है। भारत ने वनडे से पहले टी20 सीरीज जीती थी, लेकिन वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के लौटने के बाद भारत को ऐसी हार झेलनी पड़ेगी, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। श्रीलंका ने वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की है। श्रीलंका की टीम ने 27 साल में पहली बार भारत को वनडे सीरीज में हराया।

भारत के लिए करो या मरो का था मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला टाई हो गया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में भी भारत को हरा दिया था, जिसके बाद से भारत पर श्रीलंका ने 1-0 से बढ़त बनाई हुई थी। इसलिए तीसरा मैच भारत के लिए करो या मरो जैसा हो गया। भारत को सीरीज बचाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था, लेकिन भारतीय टीम ने ऐसा सरेंडर किया कि मैच हार गई। श्रीलंका ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 248 रन बनाए। भारतीय टीम इसके जवाब में 138 रन पर ढेर हो गई।

भारतीय टीम की शुरुआत रही खराब

वहीं, 249 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर शुभमन गिल के रूप में भारत को पहला झटका लगा और 6 रन ही बना सके। रोहित शर्मा (35) और विराट कोहली (20) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। दोनों ही बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। इन दोनों के आउट होने के बाद तो तू चल मैं आया वाला नजारा दिखा। ऋषभ पंत 6, श्रेयस अय्यर 8, अक्षर पटेल 2 और शिवम दुबे 9 रन बनाकर आउट हो गए।

वॉशिंगटन सुंदर ने 30 और डेब्यू मैच खेल रहे रियान पराग ने 15 रन बनाए। कुलदीप यादव छह रन बनाकर चलते बने। कुल मिलाकर एक भी भारतीय बैटर ऐसा नहीं था, जो विकेट पर टिककर खेलने में कामयाब हो पाया। नतीजा भारतीय टीम महज 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच 110 से हार गई।

श्रीलंका के स्पिनरों का रहा दबदबा

श्रीलंका के लिए सबसे अधिक विकेट दुनिथ वेलालागे ने लिए। उन्होंने पांच भारतीय बैटर्स को पैवेलियन भेजा। जेफ्री वांडरसे और महीश तीक्ष्णा ने 2-2 विकेट लिए। एक विकेट असिथा फर्नांडो के नाम रहा। भारत ने 9 विकेट स्पिनरों को दिए।

डेब्यू मैच में रियान ने लिए 3 विकेट

इससे पहले श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस और पाथुम निसंका की बेहतरीन पारियों की बदौलत 248 रन बनाए। अविष्का ने 102 गेंद खेलकर 96 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 82 गेंद में 59 रन की पारी खेली। निसंका ने 45 रन बनाए। कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंद में 23 रनो की शानदार पारी खेली। भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे रियान पराग ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके और कोई भारतीय एक विकेट से ज्यादा नहीं ले पाया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा