Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस बात पर इरफान और यूसुफ पठान में हुई लड़ाई, देखें वीडियो

दोनों के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस लड़ाई के बाद इरफान पठान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों भाईयों के बीच काफी प्यार नजर आ रहा है....
There was fight between Irfan and Yusuf Pathan watch video

Irfan Pathan-Yousuf Pathan: क्रिकेट के मैदान में इरफान पठान और यूसुफ पठान की जोड़ी बहुत ही मशहूर है। दोनों भाई एक दूसरे को मैदान के अंदर और बाहर भी हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए दिखते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर दोनों ही भाईयों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट का है। इस वीडियो में इरफान पठान अपने भाई यूसुफ पठान पर भड़क रहे हैं।

रन आउट होने पर भाई यूसुफ पर झल्लाए इरफान

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा था। इस मैच में यूसुफ पठान और इरफान पठान (Irfan Pathan-Yousuf Pathan) एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। इरफान पठान शॉट लगाते ही रन के लिए दौड़े, दूसरा रन लेने के चक्कर में दोनों के बीच तालमेल गड़बड़ हो गया और इरफान पठान रन आउट हो गए। रन आउट होने के बाद इरफान यूसुफ पर झल्ला उठे और मैदान पर ही उनके ऊपर चिल्ला दिया।

लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दोनों के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस लड़ाई के बाद इरफान पठान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों भाईयों के बीच काफी प्यार नजर आ रहा है। इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में इरफान ने कैप्शन में लिखा कि, सभी भाई इस वीडियो से रिलेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं पलाश मुच्छल? जिनकी स्मृति मंधाना के साथ वायरल हो रही फोटो

इस वीडियो में पहले दोनों के बीच हुए झगड़े को दिखाया गया है फिर इरफान इस वीडियो में यूसुफ का सिर चूमते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, इस लीग में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल कल यानी 12 जुलाई को खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला आस्ट्रेलिया से होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग