Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, वितरित की राहत सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 12 बजे श्रावस्ती की बाढ़ प्रभावित इकौना तहसील के सभी गांवों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया...
cm-yogi-conducted-aerial-survey-of-flood-affected-shravasti-balrampur

UP Flood News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित श्रावस्ती और बलरामपुर का हवाई सर्वे किया। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी ली। साथ ही राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम ने दोनों जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकाें का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा से प्रभावित बच्चों और महिलाओं से मुलाकात की। इसके अलावा बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की।

सीएम ने आपदों में अपनों को खोने वाले परिजनों को 4 लाख सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने वाले पीएसी के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही स्पेशल इनाम के साथ नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया। इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सीएम ने पीड़ितों से की मुलाकात (UP Flood News)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 12 बजे श्रावस्ती की बाढ़ प्रभावित इकौना तहसील के सभी गांवों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। देवी पाटन मंडलायुक्त शशि भूषण सुशील और श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सीएम को बताया कि नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक पानी छोड़े जाने से जनपद में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। फिलहाल पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।

इसके बाद सीएम योगी ने लक्ष्मणपुर कोठी राप्ती बैराज का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने बाढ़ में रेस्क्यू किए गए 11 पीड़ितों से एक-एक कर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान सीएम ने मौजूद बच्चों को दुलारा। साथ ही उन्हें टॉफी और बिस्किट दिए। सीएम योगी ने बाढ़ में फंसे लोगों की सूचना देने वाली रेखा देवी, गांव के गाइड और 5 पीएसी के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हाेंने सभी 7 लोगों को नकद पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया। इसके अलावा आपदा में अपनों को खोने वाले चार परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता धनराशि का चेक भी सौंपा।

यह भी पढ़ें- लेखपाल बनते ही बेवफा हुई पत्नी, पति को पहचानने से किया इनकार

राहत कार्य संचालित कर रही राज्य सरकार: सीएम

सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों से संवाद करते हुए कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष, सर्पदंश, आकाशीय बिजली समेत अन्य आपदाओं के दौरान अपनी जान गंवाने वाले किसान और बटाईदार के परिजनों को तत्काल सहायता धनराशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 12 जनपद बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें 33 तहसील के 633 गांव शामिल हैं, जिसकी करीब 17 लाख 97 हजार की आबादी प्रभावित है। इसमें 18 हजार से अधिक मवेशी भी प्रभावित हैं। 1 लाख 45 हजार से अधिक हेक्टेयर कृषि भूमि भी प्रभावित है।

इन इलाकों में 923 से अधिक बाढ़ चौकियां स्थापित की गयी हैं, जहां से बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है। वहीं, एक हजार 33 से अधिक बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं, जहां बाढ़ से प्रभावित लोग रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रावस्ती में 116 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं या आंशिक रूप से प्रभावित हैं। यहां 15 गांवों में कटान की स्थिति है, जिसकी 76 हजार की आबादी प्रभावित है। साथ ही 23 हजार से अधिक हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग