Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का जीता खिताब 

Champions Trophy 2025 IND vs NZ: भारतीय टीम ने दुबई में इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है।
team india (1)

Champions Trophy 2025 IND vs NZ: भारतीय टीम ने दुबई में इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। उसने फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड को हरा दिया है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में पांचवां खिताब

भारत ने रोहित की कप्तानी में यह पांचवां बड़ा खिताब जीता है। इसमें दो खिताब आईसीसी के हैं। भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भी रोहित की कप्तानी में ही जीता था।

गौतम गंभीर की हेड कोच के रूप में भूमिका

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में रोहित के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर की भी अहम भूमिका रही। गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया कई मायनों में बदल गई है। टीम की रणनीति काफी हद तक बदली है।

भारत की जीत की कहानी

न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए फाइनल में 251 रन बनाए। इस दौरान भारतीय स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की। वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवरों में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को भी एक विकेट मिला।

भारत की जीत के नायक

भारत ने इसके जवाब में 49 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 76 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 48 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 9 रन बनाए। उन्होंने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात