Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T20 World Cup 2024 में क्या होगी सलामी जोड़ी? रोहित शर्मा की बढ़ी टेंशन

आईपीएल में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके इसी फॉर्म ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड के सामने ओपनिंग जोड़ी को लेकर नई टेंशन खड़ी...
Rohit Sharma | Virat Kohli | Yashasvi Jaiswal | T20 World Cup 2024 | SHRESHTH BHARAT

T20 World Cup 2024: टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम अमेरिका पहुंच चुकी है। इस वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम को ग्रुप ए में आयरलैंड, पाकिस्तान, कनाडा और यूएसए के साथ रखा गया है। भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरूआत करेगी। इससे पहले भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ एक वार्मअप मैच भी खेलेगी। इसी बीच विराट कोहली के हालिया फॉर्म ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ा दी हैं।

ओपनिंग जोड़ी बनी समस्या

वैसे तो विराट कोहली तीनों ही फॉर्मेट में नंबर तीन पर खेलते हैं, लेकिन कुछ सालों से वह आईपीएल में लगातार ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे खूब रन भी बना रहे हैं। इस बार के आईपीएल में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके इसी फॉर्म ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड के सामने ओपनिंग जोड़ी को लेकर नई टेंशन खड़ी कर दी है। अगर कोहली, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हैं तो यशस्वी को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना होगा। ऐसे में नंबर तीन पर विराट की जगह सूर्यकुमार यादव दिख सकते हैं।

क्या कोहली और जायसवाल करेंगे पारी की शुरूआत

कुछ दिग्गजों का कहना है कि विराट और जायसवाल को ही पारी की शुरुआत करनी चाहिए। इससे भारतीय टीम को एक तेज शुरुआत मिलेगी। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा को चौथे और सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। अगर जायसवाल के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं तो विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।

आपको बता दें, भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से है, जोकि भारतीय टीम की अपेक्षा कमजोर है। इसलिए आयरलैंड को हराना भारतीय टीम के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है। ऐसे में भारतीय टीम विराट कोहली और जायसवाल की जोड़ी को इस मैच में आजमा सकती है। इस मैच के जरिए भारतीय टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन की खोज कर सकती है।

9 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया का पाकिस्तान से 9 जून को मैच है। इस मैच से पहले उसे दो मुकाबले खेलने होंगे। पहला मुकाबला एक जून को है, जहां वह बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी। वहीं, 5 जून को वह आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मैच से पहले भारतीय टीम अपनी ओपनिंग जोड़ी की समस्या को सुलझा लेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार