श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs BAN: कुलदीप की फिरकी में फंसा बांग्लादेश, भारत का अजेय अभियान जारी

T20 World Cup 2024 के सुपर 8 के मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हरा दिया है। कुलदीप यादव ने इस मैच में तीन विकेट चटकाए।
IND vs BAN

IND vs BAN: T20 World Cup 2024 में खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बल्लेबाजी करने आई बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। भारतीय टीम T20 World Cup 2024 में अभी तक अजेय रही है। सुपर 8 में भारत अपना अगला मैच 24 जून को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

हार्दिक ने जड़ा पचासा

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ठोस शुरूआत दिलाई। 39 रनों के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 11 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली भी अच्छे फॉर्म में दिखे, उन्होंने टीम के लिए 37 रनों की पारी खेली। इस मैच में सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर जल्दी चलते बने। ऋषभ पंत ने टीम के लिए महत्वपूर्ण 36 रन बनाए। शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। शिवम दुबे ने 24 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। वहीं हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया। हार्दिक ने 27 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली।

तंजीम और रिसाद को मिले दो-दो विकेट

टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शुरूआत में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन वह इसे आखिर तक कायम नहीं रख सके। तंजीम हसन शाकिब ने टीम के लिए दो विकेट झटके। रिसाद ने भी टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी की और खतरनाक दिख रहे ऋषभ पंत और शिवम दुबे का विकेट हासिल किया। शाकिब अल हसन को भी एक सफलता प्राप्त हुई।

लगातार अंतराल पर गिरे बांग्लादेश के विकेट

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने उन्हें 13 रनों के स्कोर पर आउट किया। तंजीद हसन 29 रन बनाकर कुलदीप यादव का पहला शिकार बनें। तौहीद हृदोय को भी कुलदीप के स्पिन के जाल में फंसे और 4 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यहीं नहीं रूके कुलदीप ने अनुभवी शाकिब अल हसन को 11 रनों के स्कोर पर कैच आउट करवाया।

कुलदीप की स्पिन में उलझे बांग्लादेशी

भारतीय गेंदबाज इस पूरे T20 World Cup 2024 में छाए हुए हैं। कुलदीप यादव टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। कुलदीप ने इस मैच में अपनी स्पिन से बांग्लादेशी बल्लेबाजों को खूब छकाया और सुपर 8 के इस महत्वपूर्ण मैच में अपने कोटे 4 ओवरों में 19 रन देकर तीन बल्लेबाजों को चलता किया। हार्दिक पंड्या ने इस मैच में ऑलरांउडर प्रदर्शन किया और 50 रन बनाने के साथ एक विकेट भी हासिल किया। बुमराह एक बार फिर से किफायती रहे, उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 13 रन देकर दो विकेट झटके। अर्शदीप ने भी टीम के लिए दो सफलता प्राप्त की।

GST Council Meeting: GST काउंसिल की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना