Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पहली बार फाइनल में पहुंचा साउथ अफ्रीका, AFG के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे कम स्कोर अगर किसी टीम ने बनाया है तो वह अफगानिस्तान है। इसके अलावा, न्यूयॉर्क में 2024 में श्रीलंका...
t20-world-cup-2024-sa-vs-afg-south-africa-reached-wc-final-for-first-time-a-shameful-record-was-registered-in-name-of-afghanistan

SA vs AFG Semi Final: साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्डकप 2024 के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया। South Africa पहली बार किसी विश्वकप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की पूरी टीम 56 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही, Afghanistan के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। आइए, जानते हैं इसके बारे में…

सबसे कम रन बनाने वाली टीम बनी अफगानिस्तान

अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में सबसे कम रन बनाने वाली टीम बन गई है। वहीं, टी20 इंटरनेशनल की बात करे तो यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जो 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दुबई में खेले गए मैच में महज 55 रन पर सिमट गई। इसके अलावा, न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 60 रनों पर सिमट गई थी। वहीं, 2016 में कोलकाता में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की पूरी टीम 70 रन पर ऑल आउट हो गई थी। ये सभी आंकड़े फुल मेंबर टीम के हैं।

SA vs AFG: अफगानिस्तान का T20 में सबसे कम स्कोर

अफगानिस्तान की टीम ने आज के मैच में टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर बनाया है। इससे पहले, उसका सबसे कम स्कोर 72 रन का था, जो बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में बनाया गया था। इसके अलावा, अफगान टीम 2010 में साउथ अफ्रीका और 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 80 रन पर सिमट गई थी। ये सभी आंकड़े विश्वकप के हैं।

SA vs AFG: साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे कम स्कोर अगर किसी टीम ने बनाया है तो वह अफगानिस्तान है। इसके अलावा, न्यूयॉर्क में 2024 में श्रीलंका ने 77, ब्रिजटाउन में 2010 में श्रीलंका और द ओवर में 2019 में स्कॉटलैंड ने बनाया था।

T20 WC के एक एडीशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने फारूकी

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी टी20 वर्ल्डकप (SA vs AFG Semi Final) के एक एडीशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस विश्वकप में कुल 17 विकेट चटकाए। इससे पहले, 2021 में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने 16, 2012 में अजंता मेंडिस ने 15, 2022 में वानिंदु हसरंगा ने 15 और 2024 में अर्शदीप सिंह ने 15 विकेट चटकाए।

ICC WC Semi Finals में South Africa

मैच: 8
जीत: 1 (आज)
हार: 6
टाई: 1 (vs AUS, 1999)

यह भी पढ़ें- इंग्लैड के खिलाफ क्या फिर बोलेगा रोहित का बल्ला? जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

T20 World Cup में लगातार जीत

8* – साउथ अफ्रीका (2024)
8 – ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)
7 – इंग्लैंड (2010-2012)
7 – भारत (2012-2014)

T20 WCs में SA की विकेट के हिसाब से सबसे बड़ी जीत

10 विकेट बनाम जिम्बाब्वे, हंबनटोटा, 2012
9 विकेट बनाम अफगानिस्तान, टरौबा, 2024

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा