Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इंग्लैड के खिलाफ क्या फिर बोलेगा रोहित का बल्ला? जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs ENG T 20 World cup semi final playing 11 prediction captain Rohit Sharma player list here

IND vs ENG Semi Final: T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सुपर-8 के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। आज यानी 27 जून को सेमीफाइनल के मैच खेले जा रहे हैं। पहला मुकाबला अफगानिस्तना और दक्षिण अफ्रीका के बीच भारतीय समयनुसार सुबह 6 बजे से खेला जा रहा है। वहीं, दूसरा मैच रात 8 बजे भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

भारत के पास इंग्लैंड से बदला लेने का मौका

इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम का शानदार प्रदर्शन देखा गया है। ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत सेमीफाइन में पहुंच चुका है। अब तक के खेले गए सभी मुकाबले भारत ने जीते हैं। सुपर-8 में भी भारतीय टीम शीर्ष पर रही। वही, दूसरी तरफ इंग्लैंड ने अमेरिका को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।

एक बार फिर आमने-सामने भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Semi Final)

नॉकआउट मैच में भारतीय टीम एक बार फिर रोहित शर्मा के नेतृत्व में जोस बटलर की सेना का सामना करती नजर आएगी। अब तक टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच 23 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड ने 11 मुकाबले जीते हैं। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड का भारत से चार बार आमना-सामना हुआ है । दोनों ही टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं। 

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम का हुआ ऐलान, जानें किसे मिला मौका…

2022 में इंग्लैंड ने दी थी मात

बता दें कि टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से मात दी थी। इंग्लैंड ने जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड ने 16 ओवर में ही पूरा कर लिया था। हालांकि, इस बार इंडियन टीम बेहतर फॉर्म में नजर आ रही है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह। 

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉप्ली।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग