Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे से सीएम योगी पर बन रहा दबाव, समझें संजय राउत का तर्क

भाजपा को यूपी और महाराष्ट्र में एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का सपना देखा था, जो अधुरा ही रह गया है।
Sanjay Raut| Loksabha Election 2024| Shreshth Bharat

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली NDA को लगातार तीसरी बार जीत मिली है। एनडीए सरकार 3.0 शपथ लेने को तेयार है। हालांकि, भाजपा को यूपी और महाराष्ट्र में एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का सपना देखा था, जो अधुरा ही रह गया है। अपने दम पर बहुमत न मिलने और यूपी-महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन से पिछड़ने के बाद भाजपा को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में अपनी हार के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हार की जिम्मेदारी ली है। उनका इस्तीफा पेश करना सियासत के गलियारों में खलबली मचा दी है। अब लोग सवाल यह उठा रहें है कि क्या महाराष्ट्र की हार की जिम्मेदारी लेकर देवेंद्र फडणवीस यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ पर इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं?

पीएम को देना चाहिए इस्तीफा

वहीं, संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर एक सवाल खड़े किए है। संजय राउत का मानना है कि देवेंद्र फडणवीस इस्तीफे की पेशकश देकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं। संजय राउत ने यहां तक कहा कि भाजपा की हार की जिम्मेदारी पीएम मोदी को लेनी चाहिए और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

संजय राउत ने क्या कहा?

संजय राउत ने कहा, ‘देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा पेश करना दरअसल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर दबाव बनाने के लिए किया गया है। अगर महाराष्ट्र में फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा हारी है, तो यूपी में भी योगी के नेतृत्व में हार हुई हैं। तो अगर देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा दे रहें हैं तो सीएम योगी को भी इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भाजपा के हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

बता दें कि, रिजल्ट से पहले अरविंद केजरीवाल ने भी योगी आदित्यनाथ को लेकर एक दावा किया था। अब संजय राउत ने केजरीवाल के दावे में एक अलग ट्विस्ट ले आए हैं।

यह भी पढ़े- कैसा रहेगा मोदी का तीसरा कार्यकाल? ग्रह-नक्षत्र दे रहे ये संकेत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग