Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs ENG: रिजर्व डे नहीं रखने के कारण होगा भारत को नुकसान! जानिए बड़ी वजह..

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज में खेले जाने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ICC ने दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है...
no reserve day in semi final | IND VS ENG | SHRESHTH BHARAT

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज में खेले जाने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ICC ने दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है। इसके बजाए 250 मिनट यानी 4 घंटे 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम रखा है, लेकिन फिर भी मुकाबला नहीं होता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे में आप सभी के मन में यह सवाल होगा कि आखिर रिजर्व डे होता क्या है और इस बार रिजर्व डे क्यों नहीं रखा गया है?

ICC ने रिजर्व डे न रखने की बताई वजह

दरअसल, रिजर्व डे को लेकर ICC की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि रिजर्व डे इसलिए नहीं रखा गया है, क्योंकि सेमीफाइनल और फाइनल के बीच एक ही दिन का गैप है। ऐसे में टीम लगातार दो मुकाबले नहीं खेल सकती है। इसके अलावा टीमों को लगातार यात्रा भी नहीं करनी पड़े, इसलिए टीमों के प्रदर्शन को लेकर यह फैसला लिया गया है।

इंग्लैड के खिलाफ क्या फिर बोलेगा रोहित का बल्ला? जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच आज (27 जून) गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 8.00 बजे से खेला जाएगा। इसको लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। हालांकि, भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच में आज बारिश की काफी ज्यादा संभावना है। ऐसे में भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण धुल सकता है। ऐसी स्थिति में पहले कोशिश होगी कि मुकाबले को 4 घंटे 10 मिनट के अतिरिक्त समय में पूरा कराया जाए। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो अपने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम को फायदा पहुंचेगा और वो सीधे फाइनल में एंट्री करेगी, जबकि ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर रही इंग्लैंड टीम बाहर होगी। बता दें, पहले सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है।

ICC T20 RANKING में बड़ा उलटफेर, ये धाकड़ बल्लेबाज बना नंबर टू

क्या होता है रिजर्व डे

रिजर्व डे, किसी विशेष परिस्थतियों में लागू किया जाता है। उदाहरण के तौर पर, यदि बारिश के कारण नॉकआउट मैच रद्द हो जाता है, तो रिजर्व डे लागू होता है। वहीं, यदि सेमीफाइनल मैचों और फाइनल के दौरान प्रति साइड से कम से कम 10 ओवर संभव नहीं हैं, तो रिजर्व दिन का उपयोग किया जाता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब