Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पिच और परिस्थितियां देखकर तय की जाएगी अंतिम एकादश: अभिषेक नायर

IND vs BAN 2nd Test: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार से कानपुर में शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।
Abhishek Nair

IND vs BAN 2nd Test: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार से कानपुर में शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश को लेकर कोई फैसला नहीं किया है और टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर ने बताया कि मैच की सुबह पिच और परिस्थितियों को देखकर टीम का चयन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने इस मैच के लिए दो पिच तैयार की है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आज दोनों पिचों का निरीक्षण किया।

दरअसल, मैच के पहले दिन बारिश की भविष्यवाणी भी की गई है। भारत चेन्नई में पिछले टेस्ट मैच में दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेला था। अगर भारत यहां तीन स्पिनर के साथ खेलता है तो फिर अक्षर पटेल या कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी।

नायर ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि किस पिच पर मैच खेला जाएगा। दोनों पिच अच्छी दिख रही है। कानपुर को अच्छी पिच तैयार करने के लिए जाना जाता है। अभी मुझे नहीं पता कि इससे उछाल मिलेगी या नहीं।’’

उन्होंने आगे कहा,‘‘परिस्थितियां और बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए यह दिलचस्प होने जा रहा है। हमें सुबह की परिस्थितियों पर गौर करना होगा। इस पर काफी कुछ निर्भर करता है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में परिस्थितियां और पिच की प्रकृति काफी मायने रखती है।’’

राहुल अपने खेल को अच्छी तरह से समझते हैं- करुण नायर

नायर ने कहा,‘‘मुझे लगता है कि राहुल अपने खेल को अच्छी तरह से समझते हैं। दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने महत्वपूर्ण पारियां खेली थी। हमें पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गौतम और मैं जिस तरह का संयोजन चाहते हैं, उम्मीद है कि हम उसमें राहुल से भी अच्छा प्रदर्शन करवाने में सफल रहेंगे।’’

केएल राहुल काफी समय से टीम में हैं, लेकिन वह टेस्ट टीम में अभी तक अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अभी तक 51 टेस्ट मैच में 34.12 की औसत से 2901 रन बनाए हैं।

टीम में नहीं है कोई उपकप्तान

उन्होंने कहा, ‘‘हमने बहुत कुछ लागू नहीं किया है। विराट कोहली ने जब टीम की कमान संभाली थी तो फिटनेस पर जोर दिया गया, जिसका फील्डिंग पर सीधा प्रभाव पड़ा। अगर आप भारत के संपूर्ण क्रिकेट पर गौर करो, यहां तक कि आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में भी आप पाएंगे कि क्षेत्ररक्षण में काफी सुधार हुआ है।’’

भारत ने किसी खिलाड़ी को उप कप्तान नियुक्त नहीं किया है। उन्होंने कहा,‘‘इस टीम में कई कप्तान हैं। हमारे युवा खिलाड़ियों की सोच सीनियर खिलाड़ियों की तरह है तथा जब ड्रेसिंग रूम में विराट और रोहित जैसे खिलाड़ी होते हैं तो फिर सीखने की प्रक्रिया में भी तेजी आती है।’’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार