Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024: प्लेऑफ में पहुंची RCB, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को हराया

चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में आरसीबी ने सीएसके को 27 रनों से हरा दिया और प्लेऑफ में क्वालीफाई किया। आरसीबी को प्लेऑफ में जाने के लिए सीएसके को 200 के स्कोर पर रोकना था। सीएसके सात विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 191 रन ही बना सकी।
RCB VS CSK | RCB | CSK | Virat Kohali | MS Dhoni

RCBvsCSK: IPL 2024 का 68वां मैच आज चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी व सीएसके के बीच खेला गया। आज खेले गए मैच में बेंगलुरू ने चेन्नई को 27 रनों से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया। आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 219 रनों का टार्गेट दिया था। जिसके जवाब में चेन्नई 7 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरूआत बेहद शानदार रही। फॉफ डू प्लेसिस और विराट कोहली ने टीम को तेज शुरूआत दी। हालांकि विराट कोहली अपने अर्धशतक से चूक गए और वह 47 रन बनाकर आउट हुए। फॉफ डू प्लेसिस ने टीम के लिए अर्धशतक लगाया और वह 54 रन बनाकर रन आउट हुए। आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने 41 व कैमरून ग्रीन ने 38 रनों की उपयोगी पारी खेली। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। चेन्नई की ओर से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर को दो विकेट जरूर मिले लेकिन वह बहुत महंगे साबित हुए। सैटनर और तुषार देशपांडे को एक -एक विकेट मिला।

219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरूवात बेहद खराब रही। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ शून्य पर मैक्सवेल के शिकार हो गए। डेरेल मिचेल को यश दयाल ने चलता किया। इसके बाद रहाणे और रविंद्र ने टीम को संभाला। रहाणे ने 33 रन व रविंद्र ने 61 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने टीम के लिए 22 गेंदों में 42 रन की पारी खेली लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके। धोनी ने टीम के लिए 25 रन बनाए।

आरसीबी की ओर से गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। यश दयाल ने टीम के लिए 2 विकेट प्राप्त किए। यश दयाल ने आखिरी ओवर में बाजी पलट दी। मैक्सवेल, सिराज, कैमरून ग्रीन और फर्ग्यूसन ने एक-एक विकेट प्राप्त किए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड