श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कल मैं 12 बजे नेताओं के साथ बीजेपी के मुख्यालय आ रहा हूं- CM केजरीवाल

arvind kejriwal says tomorrow i will come to bjp headquarters

स्वाति मालीवाल मामले में पहली बार सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा, ‘कल मैं 12 बजे अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी के मुख्यालय आ रहा हूं। आपको जिसको गिरफ्तार करना हो कर लीजिए।’ बता दें, स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

अरविंद का बीजेपी पर तंज

सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘आप देख रहे हैं कि किस तरह ये लोग आम आदमी पार्टी के पीछे पड़े हैं। एक के बाद एक ये हमारे नेताओं को जेल में डालना चाहते हैं। पहले मुझे जेल में डाला, मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया, संजय सिंह को जेल में डाल दिया, आज मेरे पीए को जेल में डाल दिया, अब ये कह रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी जेल में डालेंगे जो अभी-अभी लंदन से लौटे हैं।

‘हमारा क्या कसूर’

केजरीवाल आगे कहते हैं कि, ‘मैं सोच रहा था कि ये हम सब लोगों को जेल में क्यों डालना चाहते हैं। आखिरकार हम सबका क्या कसूर है। क्या ये कसूर है कि हम दिल्ली के अंदर गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। या फिर उनके लिए शानदार सरकारी स्कूल बनाए है। भाजपा को पता है कि ये लोग नहीं कर सकते, इसलिए ये आप के सभी नेताओं को एक के बाद एक जेल में भेजना चाहते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका