Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

WPL 2025 की शुरुआत में RCB को लगा झटका, श्रेयंका पूरे टूर्नामेंट से हुईं बाहर

Shreyanka Patil Injury: वीमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 14 फरवरी से हो चुकी है और पहले मैच में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला हुआ।
Shreyanka Patil

Shreyanka Patil Injury: वीमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 14 फरवरी से हो चुकी है और पहले मैच में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला हुआ। लेकिन इस लीग के शुरू होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे से एक बुरी खबर आई है। रॉयल चैलेंजर्स की अहम खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल डब्ल्यूपीएल 2025 से बाहर हो गई हैं।

श्रेयंका पाटिल की चोट

बता दें कि श्रेयंका पाटिल के बाहर होने की खबर WPL ने एक प्रेस रिलीज के जरिए दी। इसमें कहा गया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के बचे हुए मैचों के लिए स्नेहा राणा को टीम में शामिल किया है। वह श्रेयंका पाटिल की जगह लेंगी, जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

स्नेह राणा को टीम में मिली जगह

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्नेहा राणा को 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है। स्नेह राणा ने अपने डब्ल्यूपीएल करियर में अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47 रन बनाए हैं और 6 विकेट लिए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्रतिक्रिया

श्रेयंका पाटिल के चोट के कारण WPL 2025 से बाहर होने के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया और लिखा, “चुनौतियां कठिन हैं श्रेय, लेकिन आप उनसे भी मजबूत हैं। हम जानते हैं कि आपने WPL 2025 से पहले फिट होने की कितनी कोशिश की थी और इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होने का आपको कितना अफसोस होगा, लेकिन हम आपकी ऊर्जा और जुनून को अपने साथ मैदान पर ले जाएंगे।”

वीमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 14 फरवरी से हो चुकी है, और पहले मैच में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला हुआ। लेकिन इस लीग के शुरू होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे से एक बुरी खबर आई है। रॉयल चैलेंजर्स की अहम खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल डब्ल्यूपीएल 2025 से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह स्नेह राणा को टीम में शामिल किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग