Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ranji Trophy: अरुण जेटली स्टेडिमय पहुंचे किंग कोहली, अभ्यास करते आए नजर 

Virat Kohli in Practice: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रणजी ट्रॉफी मैच से पहले मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम पहुंच चुके हैं और अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।
Virat Kohli in Practice

Virat Kohli in Practice: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रणजी ट्रॉफी मैच से पहले मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम पहुंच चुके हैं और अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। काफी लंबे अंतराल के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे कोहली को नेट्स प्रैक्टिस करते हुए देखा गया।

इससे पहले, दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने पुष्टि की थी कि विराट अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए दिल्ली टीम में शामिल होंगे।

घरेलू सर्किट में विराट की भागीदारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा घरेलू क्रिकेट में भारतीय अंतरराष्ट्रीय सितारों की भागीदारी पर कड़ा रुख अपनाने के बाद हुई है। पिछले कुछ दिनों में, भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ विराट के काम करने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

विराट ने 155 प्रथम श्रेणी मैचों में 48.23 की औसत और 55.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 11,479 रन बनाए हैं।

के एल राहुल की हुई वापसी

वहीं, विराट के अलावा, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को बेंगलुरु में टेबल-टॉपर हरियाणा के खिलाफ अपने महत्वपूर्ण रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है। 32 वर्षीय को फिटनेस के अधीन टीम में रखा गया था, लेकिन केएल राहुल को बीसीसीआई के मेडिकल पैनल ने मंजूरी दे दी है। कोहनी की चोट के कारण वह पंजाब के खिलाफ अपने पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे।

राहुल की घरेलू क्रिकेट में वापसी का मतलब है कि कर्नाटक पूरी ताकत वाली टीम के साथ खेल में उतरेगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा करने वाले देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में शामिल किया गया है

दरअसल, युवा बल्लेबाज रियान पराग को भी कंधे की चोट से उबरने के बाद रणजी ट्रॉफी के आगामी दौर के मैचों के लिए फिट घोषित किया गया है। वह गुजरात के राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच में असम की कप्तानी करेंगे।

ये भी पढ़ें- ICC Award: जसप्रीत बुमराह को चुना गया, ICC का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार