Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इंग्लैंड के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

IND vs ENG 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच आज 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस सीराज में भारत ने इंग्लैंड पर 2-0 से बढ़त बनाई हुई है। वहीं भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह सीरीज को अपने नाम कर लेगी।
IND vs ENG 3rd T20

IND vs ENG 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच आज 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस सीराज में भारत ने इंग्लैंड पर 2-0 से बढ़त बनाई हुई है। वहीं भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह सीरीज को अपने नाम कर लेगी। वहीं, इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर सभी की निगाहें

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर सभी की निगाहें होंगी, जो पिछले कुछ मैचों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्हें अपनी फॉर्म में वापसी करनी होगी और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

पिच रिपोर्ट

राजकोट की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होने के लिए जानी जाती है, जो लगातार उछाल और अच्छी गति प्रदान करती है। ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें- कप्तान सूर्यकुमार से बड़ी पारी की उम्मीद, सीरीज जीतने उतरेगा भारत

टीम इस प्रकार हैं:

भारत:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल।

इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-11: 

फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी स्मिथ, जैमी ओवरटन, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

भारतीय टीम टी-20 में इंग्लैंड पर पिछले आठ सालों से चला आ रहा वर्चस्व बनाए रखने के लिए मंगलवार को तीसरे टी-20 में 3-0 की बढ़त के साथ पांच मैचों की सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी। ऐसा होता है तो भारत टी-20 में इंग्लैंड से लगातार पांचवीं सीरीज जीतेगा। भारतीय टीम 2017 से इंग्लैंड पर टी-20 सीरीज में श्रेष्ठता दर्ज करती आ रही है। 2017 में भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2018 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2021 में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से और 2022 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy: अरुण जेटली स्टेडिमय पहुंचे किंग कोहली, अभ्यास करते आए नजर 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग