Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Paralympics 2024: जैवलिन थ्रो इवेंट से भारत को मिले 2 मेडल, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल

Paris Paralympics 2024: सुंदर सिंह गुर्जर और अजीत सिंह ने जैवलिन थ्रो के F46 इवेंट में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत की ओर से जैवलिन थ्रो के F46 फाइनल इवेंट में कुल 3 तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने मेडल हासिल किया है।
Paris Paralympics| SHRESHTH BHARAT

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सुंदर सिंह गुर्जर और अजीत सिंह ने जैवलिन थ्रो के F46 इवेंट में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। 65.62 मीटर के व्यक्तिगत थ्रो के साथ अजीत सिंह ने सिल्वर, तो सुंदर सिंह ने 64.96 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं, गोल्ड मेडल क्यूबा के वरोना गोंजालो ने जीता है। गोंजालो ने 66.14 मीटर का थ्रो फेंका था।

भारत की ओर से जैवलिन थ्रो के F46 फाइनल इवेंट में कुल 3 तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने मेडल हासिल किया है। वहीं, तीसरे खिलाड़ी रिंकू ने पांचवां स्थान हासिल किया। रिंकू ने 61.58 मीटर का थ्रो किया था।

अजीत सिंह के प्रदर्शन ने जीता दिल

अजीत सिंह ने अपने पहले प्रयास में 59.80 मीटर दूर तक भाला फेंका। फिर दूसरे प्रयास में 60.53 मीटर तक, तीसरे प्रयास में 62.33 मीटर और पांचवें थ्रो में उन्होंने 65.62 मीटर का थ्रो किया और दूसरे नंबर पर फिनिश करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया।

सुंदर सिंह ने 64.96 मीटर तक फेंका भाला

सुंदर सिंह गुर्जर की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 62.92 मीटर और दूसरे प्रयास में 61.75 मीटर तक थ्रो किया, लेकिन बाद में उनके तीन थ्रो फाउल हो गए। सुंदर सिंह गुर्जर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 64.96 तक का रहा।

Paris Paralympics 2024: शरद कुमार और मरियप्पन थंगावेलु ने जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

भारत के पास है कुल इतने मेडल

पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। अभी तक भारत ने कुल 20 मेडल जीते हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल हैं। वहीं, मेडल टैली में इस समय भारत 18वें नंबर पर है। वहीं, पिछली बार भारत ने पैरालंपिक में कुल 19 मेडल जीते थे।

ICC ने WTC 2025 के फाइनल की तारीख का किया एलान, टीम इंडिया भी है दावेदार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही