Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ICC ने WTC 2025 के फाइनल की तारीख का किया एलान, टीम इंडिया भी है दावेदार

ICC WTC Final Date 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025 इस बार इंग्लैंड में होना है। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की तारीखों का एलान कर दिया गया है। ICC ने इस बात की जानकारी दी है।
ICC WTC Final Date 2025

ICC WTC Final Date 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025 इस बार इंग्लैंड में होना है। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की तारीखों का एलान कर दिया गया है। ICC ने इस बात की जानकारी दी है। आईसीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मुकाबला 11 से 15 जून 2025 के बीच लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाएगा।

ICC ने अगले साल होने वाले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप फाइनल की तारीखों की आज यानी 3 सितंबर को पुष्टि की है। इस मैच के लिए 16 जून को र‍िजर्व डे भी रखा गया है।आईसीसी ने बताया कि क्रिकेट फैन्स आईसीसी की वेबसाइट पर जाकर इस मैच का टिकट बुक करवा सकते हैं। 

पहली बार लॉर्ड्स के मैदान में वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप का फाइनल खेला जाएगा। इससे पहले वर्ष 2021 और 2023 में क्रमश: रोज बाउल द ओवल (लंदन) में फाइनल में खेला गया था। 2021 का फाइनल न्यूजीलैंड व 2023 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

डब्लयूटीसी का फाइनल मैच इस तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच खेला जाता है। भारत और आस्ट्रेलिया की टीम अन्य टीमों के साथ फाइनल की रेस है। टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में 9 मैच में 6 जीत के साथ पहले स्थान पर काबिज है।

वहीं, आस्ट्रेलिया 12 मैचों में 8 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। इस टेबल में न्यूजीलैंड तीसरे, इंग्लैंड चौथे, श्रीलंका पांचवें, दक्षिण अफ्रीका छठे और बांग्लादेश सातवें स्थान पर है। ICC के सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि हमें 2025 सीजन की तारीखों एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले मोहम्मद शमी आज मना रहे अपना 34वां जन्मदिन, देखें रिकॉर्डस

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग