Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Paralympic 2024: प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, भारत को दिलाया 26वां पदक

Praveen Kumar Wins Gold Medal: भारतीय पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी 64 फाइनल में जीत हासिल की है। इस जीत के साथ उन्होंने देश को स्वर्ण पदक दिलाया है।
Praveen Kumar Wins Gold Medal

Praveen Kumar Wins Gold Medal: भारतीय पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी 64 फाइनल में जीत हासिल की है। इस जीत के साथ उन्होंने देश को स्वर्ण पदक दिलाया है।

प्रवीण ने 2.08 मीटर की रिकॉर्ड तोड़ छलांग लगाई। इस छलांग के साथ उन्होंने नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित किया। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः यूएसए के डेरेक लोकिडेंट (2.06 मीटर) और उज्बेकिस्तान के टेमुरबेक गियाज़ोव (2.03 मीटर) रहे। डेरेक ने जापान के टोरू सुजुकी का 2021 का पैरालंपिक रिकॉर्ड (1.88 मीटर) तोड़ा, जबकि उज्बेकिस्तान के गियाज़ोव ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग दर्ज की।

इस पदक के साथ पैरालंपिक में भारत की पदक तालिका 26 हो गई है, जिसमें छह स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। यह किसी पैरालंपिक इवेंट में भारत द्वारा जीता गया, अब तक का सर्वाधिक स्वर्ण पदक है, जो टोक्यो 2020 में जीते गए कुल पांच स्वर्ण पदकों से अधिक है।

इस साल भारत ने अपना अब तक का सबसे बड़ा पैरालंपिक दल भेजा है, जिसमें 12 खेलों के 84 एथलीट शामिल हैं, जो देश के बढ़ते पैरा-स्पोर्ट्स इकोसिस्टम का प्रमाण है। पेरिस 2024 पैरालंपिक में भारत की भागीदारी न केवल संख्या में बल्कि पदक की उम्मीदों में भी उल्लेखनीय वृद्धि का प्रतीक है, क्योंकि राष्ट्र का लक्ष्य टोक्यो में अपनी पिछली उपलब्धियों को पार करना है।

टोक्यो 2020 भारत का अब तक का सबसे सफल पैरालंपिक खेल था, जिसमें देश ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य सहित 19 पदक जीते थे।

ये भी पढ़ें- कपिल परमार ने रचा इतिहास, Paris Paralympics में जूडो में भारत को दिलाया पदक

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड