Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कपिल परमार ने रचा इतिहास, Paris Paralympics में जूडो में भारत को दिलाया पदक

पेरिस पैरालंपिक से भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है। जूडो में कपिल परमार ने भारत को कांस्य पदक दिलाया है। भारत पेरिस पैरालंपिक में अब तक 25 पदक जीत चुका है।
Kapil Parmar Wins Bronze Medal

Kapil Parmar Wins Bronze Medal: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट कपिल परमार ने भारत को एक और पदक दिलाया है। कपिल ने जूडो में कांस्य पदक जीता है। कपिल परमार ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में ब्राजील के खिलाड़ी को सिर्फ 33 सेकेंड में हराते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

कपिल परमार पैरालंपिक इतिहास में जूडो में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का यह 25वां मेडल है।

कपिल परमार ने ने ब्राजील के एलिएल्टन डिओलिवियेरा को 10-0 से हराते हुए जीत हासिल की। पेरिस पैरालंपिक 2024 में कपिल ने भारत को 11वां कांस्य पदक दिलवाया। कपिल परमार ने पुरुषों की 60 किलोग्राम J1 कैटेगरी में ये पदक जीता।

भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले कपिल परमार को बचपन में करंट लग गया था। करंट लगने की वजह से धीरे-धीरे उनकी आंखों की रोशनी कम होने लगी। अभी भी उनकी आंखों से ज्यादा नहीं दिखाई देता है। ऐसे में बेहद कम नजर के बावजूद कपिल ने खुद को पैरालंपिक के लिए तैयार किया और आज इतिहास रच दिया।

अपनी कैटेगरी में वर्ल्ड नंबर-1 रैंक कपिल ने 5 अगस्त यानी गुरूवार को अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वेनेजुएला के मार्कोस ब्लांको को 10-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

सेमीफाइनल में कपिल ईरान के एथलीट जुडोका बनिताबा खोर्रम से 10-0 से हार गए। लेकिन कांस्य पदक मुकाबले में कपिल फिर से फॉर्म में दिखे और ब्राजील के एथलीट को हरा कांस्य पदक अपने नाम किया।

श्रेयस अय्यर का फ्लॉप शो जारी, क्या बांग्लादेश के खिलाफ मिलेगा मौका?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग