Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 30 जुलाई को खेले गए बैटमिंटन पुरुष युगल स्पर्धा में मुहम्मद रियान अर्दिआंतो और फजर अल्फियान की इंडोनेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर ग्रुप सी में एंट्री कर ली है।
दुनिया की पांचवें नंबर की सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी ने अर्दियांतो और अल्फियान की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी को 40 मिनट में 21-13, 21-13 से हराया। बता दें कि सात्विक-चिराग ने ग्रुप-C में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
Satwik and Chirag will enter the historic Olympic quarterfinal as the winners of ‘Group C’. 😎🇮🇳
— BAI Media (@BAI_Media) July 30, 2024
📸: @badmintonphoto#Paris2024#IndiaAtParis24#Cheer4Bharat#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/gzOaDaHdg2
कैसा रहा मुकाबला? (Paris Olympics 2024)
पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत करते हुए बढ़त 5-3 कर ली। हालांकि, विश्व नंबर-7 इंडोनेशियाई जोड़ी ने जल्द वापसी करते हुए स्कोर 6-6 से बराबरी पर ला दिया।इसके बाद मध्यांतर तक 11-8 से बढ़त बनाने वाले सात्विक-चिराग ने पहला गेम आसानी से जीता।दूसरे गेम में भी भारतीय शटलरों के दमदार खेल का जवाब विपक्षी खिलाड़ियों के पास नहीं दिखा। यह मैच 40 मिनट में ही भारतीय जोड़ी ने अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें- IND vs IRE Hockey: भारत ने आयरलैंड को रौंदा, हॉकी में इंडिया को मिली दूसरी बड़ी जीत