Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी के 7 खिलाड़ियों की पेरिस ओलंपिक में चमकेगी किस्मत, जानें उनके नाम

Paris Olympic 2024: दुनिया का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ यानी ओलंपिक इस बार पेरिस में होने वाला है। यह 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। पेरिस ओलंपिक में इस बार भारत के 117 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे, जिनमें से उत्तर प्रदेश से 7 एथलीट हिस्सा लेंगे।
Paris Olympic 2024

Paris Olympic 2024: दुनिया का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ यानी ओलंपिक इस बार पेरिस में होने वाला है। यह 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। पेरिस ओलंपिक में इस बार भारत के 117 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे, जिनमें से उत्तर प्रदेश से 7 एथलीट हिस्सा लेंगे। यूपी के इन खिलाडिय़ों ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी है। ये अपने हौंसलों से विश्व में भारत का नया कीर्तिमान लिखने के लिए पूरी तरह से बेताब हैं। आइए जानते हैं यूपी के इन सभी एथलीट के बारे में…

अन्नू रानी

अन्नू रानी एक भारतीय भाला फेंक एथलीट हैं। इनका जन्म 28 अगस्त 1992 को मेरठ के बहादुरपुर गांव में एक किसान के घर हुआ था। वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड अन्नू के ही नाम है। अन्नू वो पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने 60 मीटर से अधिक की दूरी तक भाला फेंका। 2019 के नैशनल चैंपियनशिप में अन्नू ने 62.34 मीटर भाला फेंक कर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला भाला फेंक खिलाड़ी बन गईं। अन्नू ने चार बार अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप के फ़ाइनल्स तक भी पहुंच चुकी हैं।

पारुल चौधरी

पारुल चौधरी झज्ज एक भारतीय एथलीट हैं, जो 5000 मीटर और 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में माहिर हैं। वह महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में 9 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी करने वाली पहली भारतीय धावक हैं। 15 अप्रैल 1995 को जन्मीं पारुल उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पास स्थित इकलौता गांव की निवासी हैं। पारुल किशोरावस्था में नंगे पैर दौड़ती थीं और 2011 से अपने स्कूल में 800 मीटर की दौड़ में भाग लेती थीं।

प्रियंका गोस्वामी

प्रियंका का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मोरना गांव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता विजेंद्र सिंह किसान हैं और मां सविता गृहिणी हैं। प्रियंका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरनगर में पूरी की। बचपन से ही उन्हें खेलों में रुचि थी। प्रियंका ने 2012 में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 5000 मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक जीतकर अपना पहला राष्ट्रीय पदक हासिल किया।

रामबाबू

यूपी के सोनभद्र जिले के एक छोटे से गांव में गुमनाम जिंदगी जी रहे रामबाबू ने एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 35 किमी पैदल चाल में भारत को कांस्य पदक दिलाया।

HC ने ED को जारी किया नोटिस, आप नेता सत्येंद्र जैन से जुड़ा है मामला

शुभंकर शर्मा

शुभंकर शर्मा एक भारतीय पेशेवर गोल्फऱ हैं। उन्होंने 2017 में जोबर्ग ओपन में अपनी पहली टूर जीत दर्ज की और इसके बाद फरवरी 2018 में मेबैंक चैंपियनशिप में दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने भोपाल के बाल भवन स्कूल से पढ़ाई की है।

ललित कुमार उपाध्याय

ललित कुमार उपाध्याय एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं, जो भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं। वह 2020 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। अंत में उन्होंने हांग्जो में 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

राजकुमार पाल

यूपी के गाजीपुर स्थित सैदपुर के करमपुर गांव के रहने वाले राजकुमार पाल का चयन भारतीय हॉकी ओलंपिक टीम (Paris Olympic 2024) के लिए किया गया है। राजकुमार पाल गाजीपुर के पहले हॉकी खिलाड़ी हैं, जिनका चयन ओलंपिक टीम में हुआ है। पेरिस में होने वाले ओलंपिक में 16 सदस्यीय टीम में राजकुमार मिडफील्डर के तौर पर खेलेंगे।

SC के आदेश के बाद NTA ने NEET-UG रिजल्ट का रिवाइज्ड स्कोर किया जारी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग