श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Olympic 2024: Lakshya Sen ने किया कमाल, क्रिस्टी को दी मात

Lakshya Sen: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने आज पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने मुकाबले में जोनाथन क्रिस्टी को करारी शिकस्त दी। जोनाथन क्रिस्टी वर्ल्ड में चौथे बैंडमिंटन खिलाड़ी हैं। इस मुकाबलें को जीतकर लक्ष्य ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
Lakshya Sen

Lakshya Sen: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने आज पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने मुकाबले में जोनाथन क्रिस्टी को करारी शिकस्त दी। जोनाथन क्रिस्टी वर्ल्ड में चौथे बैंडमिंटन खिलाड़ी हैं। इस मुकाबलें को जीतकर लक्ष्य ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, 22 साल के लक्ष्य के लिए यह जीत काफी खास है, क्योंकि उन्होंने अपने से ऊंची रैंक के खिलाड़ी को हराया है। 

Lakshya Sen और क्रिस्टी के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबला में लक्ष्य ने क्रिस्टी को सीधे गेम में हरा दिया। दोनों के बीच 51 मिनट तक मुकाबला चला। पहले चरण में लक्ष्य ने क्रिस्टी को जोरदार मुकाबले में 21-18 से मात दी। पहले चरण के गेम में लक्ष्य ने क्रिस्टी को 28 मिनट में हराया। वहीं, दूसरे चरण में Lakshya Sen ने उन्हें 21-12 के बड़े फासले के साथ ही गेम अपने नाम कर लिया। इस गेम में लक्ष्य ने क्रिस्टी को 23 मिनट में हरा दिया।

https://twitter.com/sportwalkmedia/status/1818587520164413536

बता दें, Lakshya Sen पहली बार ओलंपिक खेल रहे हैं। लक्ष्य ने पेरिस ओलंपिक 2024 के अपने पहले मुकाबलें में केविन कोर्डन को करारी शिकस्त दी थी। लक्ष्य ने केविन कॉर्डन को 21-8, 22-20 से हराया था। यह मुकाबला 42 मिनट तक चला था। लक्ष्य ने पहला गेम 14 मिनट में 21-8 से जीतकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन कोर्डन ने चोट लगने के बाद वह पूरे ही ओलंपिक से बाहर हो गए, जिसके बाद दोनों के बीच हुए मुकाबले के सभी नतीजों को डिलीट कर दिया गया था। इस वजह से लक्ष्य की पहली जीत पर पानी फिर गया। इसके बाद लक्ष्य का दूसरा मुकाबला बेल्जियम के जूलियन कैरेगी से हुआ। इस मुकाबले में लक्ष्य ने कैरेगी को करारी शिकस्त दी। इस समय लक्ष्य 22 वीं रैंकिंग पर काबिज है।

सपा नेता ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर वीडियो बना किया ब्लैकमेल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज