Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

फैंस से भिड़े पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ, हो रही किरकिरी

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक क्रिकेटफैन से लड़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी भी बीच-बचाव करती दिख रही हैं...
Haris Rauf Viral Video | Haris Rauf | Viral Video | shreshth bharat

Haris Rauf Viral Video: पाकिस्तान के लिए T20 World Cup 2024 में कुछ भी अच्छा नहीं रहा। पाकिस्तान की टीम T20 World Cup 2024 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। टीम के T20 World Cup 2024 से बाहर होने पर जमकर आलोचना हो रही है। अब इस टीम के क्रिकेटर मैदान से बाहर भी अपने व्यवहार से खुद को शर्मसार कर रहे हैं। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक क्रिकेटफैन से लड़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी भी बीच-बचाव करती दिख रही हैं, लेकिन वह फैन को इंडियन बताकर उससे भिड़ जाते हैं, जबकि फैन खुद को पाकिस्तानी बता रहा है।

हारिश रऊफ अभी यूएसए में ही रुके हैं। वे अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे, तभी एक युवक से उनका झगड़ा हो गया। वे उसे पीटने के लिए भी दौड़े, रऊफ की पत्नी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद वहां खड़े गार्ड्स ने मामले को संभालने की कोशिश की। रऊफ ने कहा, ‘ये पक्का इंडियन होगा।’ इस पर फैन ने जवाब दिया, ‘पाकिस्तान से हूं।’

हारिश रऊफ के इस व्यवहार की चारों तरफ किरकिरी हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें, पाकिस्तान ने T20 World Cup 2024 में चार मैच खेले, इस दौरान उसने पहला मैच यूएसए के खिलाफ खेला, यूएसए ने पाकिस्तान को इस मैच में सुपर ओवर में हरा दिया था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया था। पाकिस्तान ने अपने पिछले दोनों मैच जीते लेकिन वह सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग