Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा स्पीकर के लिए पक्ष-विपक्ष में रार, किसे मिलेगी कुर्सी?

इस बैठक में लोकसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के उम्मीदवारों के नाम की चर्चा हो रही है। इस बैठक में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हैं। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है...
RAJNATH SINGH | LOK SABHA SPEAKER | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Speaker and Deputy Speaker: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एनडीए के घटक दलों की बैठक आयोजित हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में लोकसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई, जहां बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का 26 जून को चुनाव होगा।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने स्पीकर पद के उम्मीदवार के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए अपने एनडीए घटक दलों से संपर्क किया है और उनसे पूछा है कि कोई नाम या सुझाव हो तो बताएं। वहीं,एनडीए के घटक दलों ने अभी तक कोई नाम नहीं सुझाया है और उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी के फैसले के साथ हैं। जबकि राजनाथ सिंह को भाजपा एनडीए में शामिल दलों के साथ-साथ विपक्षी दलों के बीच स्पीकर पद के चुनाव के लिए आम सहमति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वर्तमान में राजस्थान के कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष हैं। नीतीश कुमार की जदयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी दोनों ही सहयोगी दलों ने लोकसभा स्पीकर के लिए भाजपा का समर्थन किया है। वहीं,  इस बैठक में विपक्षी गठबंधन इंडिया गुट ने कहा है कि हमें डिप्टी स्पीकर का पद चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम लोकसभा स्पीकर के लिए अपना उम्मीदवार उतारेंगे।

बता दें, इस बार के आम चुनावों में 240 सीटों के साथ बीजेपी बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई। एनडीए में शामिल टीडीपी और जदयू ने क्रमशः 16 और 12 लोकसभा सीटें जीतीं। इस तरह एन. चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग