Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विनेश के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा- ‘यह एक काल्पनिक सवाल है…’

Vinesh Phogat: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। जिस तरह से पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जिस तरह से उनका स्वागत किया, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि महिला पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।
Vinesh Phogat

Vinesh Phogat: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। जिस तरह से पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जिस तरह से उनका स्वागत किया, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि महिला पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

22 अगस्त को विनेश फोगाट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा से मुलाकात की। इसके बाद 23 अगस्त को खबर आई कि विनेश फोगाट प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि, विनेश के कांग्रेस ज्वाइन करने के सवाल को भूपिंदर सिंह हुड्डा ने काल्पनिक बताया।

ये भी पढ़ें- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- युद्ध समाधान नहीं, रूस-यूक्रेन करें बात

हरियाणा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, ‘यह एक काल्पनिक सवाल है। एथलीट सिर्फ एक पार्टी के नहीं होते, वे पूरे देश के होते हैं। अगर कोई पार्टी में शामिल होता है, तो आपको पता चल जाएगा…। जो भी पार्टी में शामिल होता है, हम उसका स्वागत करते हैं…, लेकिन यह एक काल्पनिक सवाल है। यह उन पर निर्भर करता है। आज उनके साथ अन्याय हुआ है। उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्हें राज्यसभा में मनोनीत किया जाना चाहिए।’

भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, ‘…मैंने कहा था कि उन्हें वही सम्मान मिलना चाहिए जो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को मिलता है। उन्हें वह नहीं मिला। सरकार ने उनके लिए रजत पदक सम्मान की घोषणा की। मैंने कहा था कि जैसे सचिन तेंदुलकर को राज्यसभा में मनोनीत किया गया, वैसे ही उन्हें भी मनोनीत किया जाना चाहिए। उनके साथ अन्याय हुआ है, उन्हें न्याय नहीं मिला।’

ये भी पढ़ें- ‘तुम्हारे साथ वही करूंगा जो…’ ऑटो ड्राइवर ने छात्राओं को दी धमकी

विनेश ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग का फाइनल मुकाबले में डिसक्वालीफाई कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड