Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘तुम्हारे साथ वही करूंगा जो…’ ऑटो ड्राइवर ने छात्राओं को दी धमकी, वीडियो वायरल

Auto Driver Threatened School Girl: कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर का दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला सामने आ रहा है जिसमें आरोपी स्कूली छात्रा के साथ कोलकाता जैसा कांड करने की धमकी दे रहा है।
Auto Driver Threatened School Girl

Auto Driver Threatened School Girl: कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर का दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला सामने आ रहा है जिसमें आरोपी स्कूली छात्रा के साथ कोलकाता जैसा कांड करने की धमकी दे रहा है। एक ऑटो ड्राइवर ने एक स्कूली छात्रा को धमकी दी कि तुम्हारे साथ वही करूंगा तो कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

जानकारी के मुताबिक, नागपुर के पारडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एक ऑटो ड्राइवर दो छात्राओं को धमकी दे रहा है कि उन्हें कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ हुई घटना का पता है। तुम्हारे साथ भी ऐसा ही कर दूंगा। छात्राओं ने ड्राइवर को रोककर उस पर हमला कर दिया और राहगीरों ने भी इस घटना में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद ड्राइवर की पिटाई कर दी गई।

https://twitter.com/MeghUpdates/status/1826855555790471217

ये भी पढ़ें- शाकिब अल हसन पर बांग्लादेश में दर्ज हुआ हत्या का मामला

घटना के बाद ड्राइवर दोनों लड़कियों से माफी मांगी और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

क्या था मामला

बता दें कि ऑटो में यात्रा कर रही छात्राओं को ड्राइवर ने आवाज धीमी करने को कहा, जिसके बाद दोनों में नोकझोंक हो गई। ड्राइवर ने कथित तौर पर उनको धमकी देते हुए कहा, ‘मैं तुम्हारे साथ वही करूंगा जो कोलकाता में लड़की के साथ हुआ।’ इस पर छात्राओं ने ड्राइवर से ऑटो रोकने को कहा और बाहर निकालकर उसकी पिटाई कर दी। राहगीरों ने भी ड्राइवर पर हमला किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बदलापुर घटना के विरोध में उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र बंद का किया एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा