Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

निकहत जरीन का टूटा ओलंपिक मेडल का सपना, चीन की वू यू ने 5-0 से हराया

Nikhat Zareen Out Paris Olympics 2024: भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निकहत जरीन 50 किग्रा कैटेगरी के प्री क्वार्टर फाइनल में चीन की टॉप सीड बॉक्सर वू यू हार गई। इसी के साथ उनका पेरिस ओलंपिक 2024 का सफर यहीं से खत्म हो गया।
Nikhat Zareen Out Paris Olympics 2024

Nikhat Zareen Out Paris Olympics 2024: भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निकहत जरीन 50 किग्रा कैटेगरी के प्री क्वार्टर फाइनल में चीन की टॉप सीड बॉक्सर वू यू हार गई। इसी के साथ उनका पेरिस ओलंपिक 2024 का सफर यहीं से खत्म हो गया। उन्हें 5-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ निकहत पेरिस ओलंपिक से बाहर होने वाली पहली भारतीय बॉक्सर बनी।

निखत को पहले राउंड में निराशा हाथ लगी। चीनी खिलाड़ी ने पहले राउंड को 4-1 से अपने नाम किया। दूसरे राउंड में भी फैसला चीन की वू यू के पक्ष में 3-2 से गया। पहले दो राउंड में जीत हासिल करने के बाद तीसरे में भी उन्होंने बड़ी जीत के साथ निकहत के मेडल की उम्मीदों को खत्म कर दिया।

दूसरी ओर टोक्यो ओलंपिक की कांस्य विजेता लवलीना बोरगोहेन ने एक और पदक के लिए अपने अभियान की शुरुआत दमदार प्रदर्शन के साथ की। उन्होंने बुधवार को 75 किग्रा के अपने पहले मुकाबले में नॉर्वे की सुन्नीवा हॉफस्टैड को 5-0 के अंतर से हराया।

हालांकि, उनका अगला मुकाबला चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि 4 अगस्त को क्वार्टर फ़ाइनल में उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी मुक्केबाज़ ली कियान से होगा। लवलीना अगर इस मैच को जीतती हैं तो भारत के लिए एक पदक पक्का हो जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CWG 2026
CWG 2026: 'इस बार पदक की लड़ाई आसान नहीं', फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के युवा स्टार रुमेश थरंगा की जमकर की तारीफ
karnataka Students HIV-Positive
कर्नाटक सरकार ने किया बड़ा खुलासा, '7,000 HIV पॉजिटिव छात्र' का दावा फर्जी, अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी
Mallikarjun Kharge on Amit Shah
'अमित शाह जवाब दें या इस्तीफा दें', NEET प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर खड़गे ने सरकार को घेरा
Abhijeet Dipke attack on Central Govt
पेपर लीक से लेकर छात्रों पर कार्रवाई तक, अभिजीत दिपके ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत
Raja Raghuvanshi murder
राजा रघुवंशी मर्डर केस: जमानत रद्द होते ही सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, SC ने छह महीने में ट्रायल पूरा करने के दिए निर्देश
JPSC Paper Leak Protest
JPSC Paper Leak Protest: JPSC-JSSC भर्ती घोटाले पर फूटा छात्रों का गुस्सा, रांची में 'संविधान मार्च' से सरकार को चेतावनी