Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MS Dhoni Birthday: विकेट के पीछे से पलट देते थे मैच, आज है माही का जन्मदिन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी ने 2004 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरूआत की थी।
MS Dhoni Birthday

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी खिताब जिताया। धोनी ने अपने खेल और अपनी सादगी से दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई है। धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी के प्रशंसक मैदान में उनकी एक झलक पाने के बेताब दिखते हैं। धोनी इस उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेलते हैं।

एमएस धोनी ने साल 2004 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच से की थी। हालांकि, थाला अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। 2023 में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी जिताई थी। आईपीएल में सीएसके अब तक पांच बार चैंपियन बन चुकी है। धोनी के नाम कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इसमें कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स भी हैं, जिन्हें अब तक कोई नहीं तोड़ सका और धोनी उसमें नंबर वन है।

धोनी के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

टेस्ट में सबसे ज़्यादा 60 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान।
वनडे की एक पारी में सबसे ज़्यादा 6 बल्लेबाज़ों को आउट किया।
वनडे में सबसे ज़्यादा 200 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान।
वनडे की एक पारी में सबसे ज़्यादा 3 स्टंपिंग।
वनडे में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी 183* रनों की पारी।
टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज़्यादा 5 बल्लेबाज़ों को आउट किया।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 72 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान।
टी20 इंटरनेशनल करियर में सबसे ज़्यादा 34 स्टंपिंग।
अंतर्राष्ट्रीय करियर में बतौर कप्तान 332 सबसे ज़्यादा मैच।
अंतर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज़्यादा 195 स्टंपिंग।

धोनी का अंतर्राष्ट्रीय करियर

माही ने साल 2004 से लेकर 2019 तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट की 144 पारियों में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए। वनडे में उन्होंने 50.57 की औसत से 10773 रन जोड़े। टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए। धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 16 शतक और 108 अर्धशतक जड़े।

बतौर कप्तान ऐसे हैं आंकड़े

धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान 60 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 27 में जीत दर्ज की और 18 गंवाए। वनडे में धोनी ने टीम इंडिया के लिए 200 मैचों की कप्तानी की, जिसमे भारतीय टीम ने 110 मैच जीते और 74 गंवाए। वहीं टी20 इंटरनेशनल में धोनी टीम इंडिया के लिए 72 मैचों में बतौर कप्तान खेले, जिसमें टीम 42 मैचों में विजयी रही और टीम ने 28 मैच गंवाए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग