Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोहम्मद कैफ का विस्फोटक आरोप, वर्ल्ड कप फाइनल की पिच के साथ भारत ने की थी छेड़छाड़!

Kaif says Team India doctored world cup final pitch

World Cup Final Pitch Doctored: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक विस्फोटक आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की पिच के साथ छेड़छाड़ की गई थी। पिच को भारतीय टीम को फायदा पहुंचाने के लिए धीमा बनाया गया था.

पिच को धीमा बनाया गया

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कैफ ने कहा कि बीसीसीआई के क्यूरेटर्स ने फाइनल की पिच को धीमी बनाने की कोशिश की थी. बता दें कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत सिर्फ 240 रन ही बना सका था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड के शानदार शतक की बदौलत 43 ओवरों में ही हासिल कर लिया था.

अपने जाल में खुद फंस गई टीम इंडिया

भारत के पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि भारतीय टीम अपनी ही बनाई हुई रणनीति में फंस गई और ऑस्ट्रेलिया से हार गई. उनका ये बयान आईसीसी के पिच सलाहकार एंडी एटकिन्सन के विवादस्पद तरीके से बाहर निकलने के बाद आया है. एटकिन्सन को कथित तौर पर फाइनल की पिच को लेकर बीसीसीआई से मतभेद के चलते वर्ल्ड कप से ठीक पहले ही बाहर होना पड़ा था.

कैफ का हैरतअंगेज खुलासा

कैफ ने कहा, “मैं तीन दिन वहां था. रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने फाइनल से 3 दिन पहले हर रोज पिच का निरीक्षण किया. वो लोग हर दिन एक घंटे तक पिच के पास खड़े रहते थे. मैंने पिच का रंग बदलते हुए देखा. पिच पर पानी नहीं डाला गया और ना ही उस पर घास थी. भारत ऑस्ट्रेलिया को धीमी पिच देना चाहता था. ये सच है, भले ही लोग इसे मानना न चाहें.”

भारत ने ऐसा क्यों किया

कैफ ने आगे कहा, “ऐसा लगता था कि ऑस्ट्रेलिया के पास पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाज हैं, इसलिए भारत धीमी पिच देना चाहता था और यही हमारी गलती थी. बहुत से लोग कहते हैं कि क्यूरेटर अपना काम करते हैं और हम उनको प्रभावित नहीं करते हैं – ये बकवास है. जब आप पिच के आसपास घूम रहे होते हैं – तो आपको सिर्फ दो लाइनें कहनी होती हैं – कृपया पानी ना डालें, सिर्फ घास कम कर दें. ऐसा होता है. ये सच है. और ऐसा किया जाना चाहिए. आप घर पर खेल रहे हैं. और हमने इसे थोड़ा ज्यादा कर दिया।”

कमिंस ने गलती से सबक लिया था

कैफ ने ये भी कहा कि पैट कमिंस ने वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में भारत के खिलाफ मिली हार से सबक लिया था और उसको फाइनल में इस्तेमाल किया. कैफ ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “कमिंस ने चेन्नई से सीखा कि धीमे मैच में शुरुआत में बल्लेबाजी करना मुश्किल होता है. फाइनल में कोई भी पहले फील्डिंग नहीं चुनता है, लेकिन कमिंस ने ऐसा किया. पिच को धीमा बनाते समय हम चूक गए.”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार