Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गुजरात विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों पर हमला, 5 घायल

Foreign students attacked in Gujarat University

अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कम से कम पांच विदेशी छात्र शनिवार रात को अपने छात्रावास के अंदर कथित रूप से हुए हमले में घायल हो गए। घायलों को एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार, विदेशी छात्रों और “बाहर के लोगों के समूह” के बीच नमाज पढ़ने को लेकर झगड़ा हुआ। यह विवाद तोड़फोड़ और पथराव में बदल गया।

अहमदाबाद पुलिस ने एक पोस्ट में विदेशी छात्रों पर हमले की पुष्टि की है। उनकी पोस्ट में लिखा है, “कल रात गुजरात विश्वविद्यालय परिसर में दूसरे देशों के छात्रों पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।”

गुजरात के पुलिस आयुक्त जीएस Malik ने रविवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने 20-25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

जीएस मलिक ने बताया कि विश्वविद्यालय में करीब 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं। 75 के करीब विदेशी छात्र ए ब्लॉक में रहते हैं। बीती रात 10.30 बजे के आसपास कुछ छात्र नमाज पढ़ रहे थे। करीब 20-25 लोग आए और उनसे पूछा कि वे यहां नमाज क्यों पढ़ रहे हैं और इसके बजाय मस्जिद में पढ़ना चाहिए। उनके बीच बहस छिड़ गई, बाहर से आए लोगों ने पथराव किया और उनके कमरों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 20-25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। ऐसे एक व्यक्ति की पहचान हो चुकी है। कानून-व्यवस्था कंट्रोल में है।”

सोशल मीडिया पर तोड़फोड़ और पथराव के वीडियो वायरल हो गए हैं। इस बीच, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार