Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BWF का क्या है नियम, जिसकी वजह से मैच जीतने के बाद भी लक्ष्य सेन को  हुआ नुकसान

Lakshya Sen Win Deleted: केविन कॉर्डन चोट की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गए हैं। उनकी बाएं हाथ के कोहनी में चोट लगी। उनके पेरिस ओलंपिक से बाहर होने की वजह से ही कॉर्डन और लक्ष्य के बीच हुए मैच का रिकॉर्ड रद्द कर दिया गया है।
Lakshya Sen Win Deleted

Lakshya Sen Win Deleted: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था और जीत हासिल की थी। उन्होंने सिंगल्स इवेंट के अपने पहले मैच में ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन को हराया था। पहले मैच में लक्ष्य ने 21-8, 22-20 से जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में उनकी जीत को रिकॉर्ड से हटा दिया गया। अब उनकी रैंकिंग अगले 2 मैचों के रिजल्ट के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

बता दे, केविन कॉर्डन चोट की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गए हैं। उनकी बाएं हाथ के कोहनी में चोट लगी। उनके पेरिस ओलंपिक से बाहर होने की वजह से ही कॉर्डन और लक्ष्य के बीच हुए मैच का रिकॉर्ड रद्द कर दिया गया है।

BWF के ग्रुप स्टेज के नियमों के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट से बीच में हटता है, तो उसके द्वारा खेले गए सभी मैचों के नतीजे रद्द कर दिए जाते हैं। अब लक्ष्य के ग्रुप एल के बाकी दो मैचों के नतीजों के आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी।

वहीं, आज लक्ष्य का मुकाबला बेल्जियम के जूलियन कैरागी से होगा। आज होने वाला यह मुकाबला रिकॉर्ड में लक्ष्य का पहला मैच होगा। इससे पहले लक्ष्य ने केविन कॉर्डन को 21-8, 22-20 से हराया था। यह मुकाबला 42 मिनट तक चला था। लक्ष्य ने पहला गेम 14 मिनट में 21-8 से जीतकर शानदार शुरुआत की थी। उनका आखिरी मैच 31 जुलाई, बुधवार को क्रिस्टी जोनाटन के साथ होगा।

मनु-सरबजोत की मिश्रित टीम दिला सकती है कांस्य पदक, 30 जुलाई को होगा मुकाबला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार