Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘आपने देश का नाम रोशन किया…’, पीएम मोदी ने मनु भाकर से फोन पर की बात

पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर से पीएम मोदी ने फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी...
PM Modi call Manu Bhaker

PM Modi call Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर से पीएम मोदी ने फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 स्कोर दर्ज कर मेडल अपने नाम किया था। बता दें कि मनु भाकर  निशानेबाजी में कोई भी मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

पीएम मोदी ने मनु भाकर से फोन पर काफी लंबी बात की। इस दौरान उन्होंने बधाई देने के साथ-साथ बाकी साथी खिलाड़ियों का हाल भी पूछा। पीएम मोदी ने मनु से कहा कि टोक्यो ओलंपिक में राइफल ने दगा कर दिया था, मगर इस बार तुमने सभी कमियों को पूरा कर मेडल अपने नाम किया।

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने मनु से फोन पर कहा, ‘खूब खूब अभिनंदन आपको, बहुत बहुत बधाई। ये तुम्हारी सफलता की खबर सुनने के बाद उत्साह और आनंद में हूं। वैसे पॉइंट वन (.1) से सिल्वर मेडल रह गया, लेकिन इसके बावजूद आपने देश का नाम रोशन किया। आपको दो प्रकार की क्रेडिट मिल रही है। एक तो आप कांस्य पदक लाई हैं और दूसरी आप भारत की पहली महिला बन गई हैं, जिन्होंने निशानेबाजी में मेडल जीता है। मेरी तरफ से आपको बहुत बहुत बधाई।’

PM Modi call Manu Bhaker: पूछा बाकी खिलाड़ियों का हाल

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘देखिए टोक्यो ओलंपिक में राइफल ने आपके साथ दगा कर दिया, लेकिन इस बार तुमने सारी कमियों को पूरा कर दिया। मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी अच्छा करोगी, शुरुआत बहुत अच्छी है। इसकी वजह से आपका उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इससे देश को भी लाभ होगा। बाकी सब साथी प्रसन्न हैं और खुश हैं वहां?’

पीएम मोदी ने मनु से आगे कहा, ‘हमने भी कोशिश की है कि वहां हमारे खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिलें। खेल की दृष्टि से कम्फर्ट रहें। वो देने का प्रयास तो किया है। आप लोगों की मेहनत रंग लाने वाली है। घर पर बात हुई है? आपके पापा को भी बहुत खुशी होगी, क्योंकि उन्होंने आपको बहुत प्रोत्साहित किया है।’

भारत ने श्रीलंका को 43 रन से रौंदा, रियान ने लिए 3 विकेट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग