श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी हॉकी टीम को बधाई

PM Narendra Modi Congratulate Hockey Team: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की इस शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।
PM Narendra Modi congratulate Hockey Team

PM Narendra Modi Congratulate Hockey Team: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि स्पेन का एकमात्र गोल कप्तान मार्क मिरालेस ने पेनल्टी स्ट्रोक से किया। इस शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा मेडल है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। खिलाड़ियों को बधाई। यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, “पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। यह पांच दशक से भी अधिक समय के बाद हुआ है, जब भारत ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम सबसे अधिक प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। इस टीम द्वारा दिखाई गई निरंतरता, कौशल, एकजुटता और जुझारूपन हमारे युवाओं को प्रेरित करेगा। भारतीय हॉकी टीम, बहुत बढ़िया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “भारतीय खेलों के लिए एक शानदार दिन। पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। स्पेन के खिलाफ यह उल्लेखनीय जीत हमारे खेल इतिहास में एक गौरवपूर्ण क्षण है, जो टीम के लचीलेपन और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। आपने एक बार फिर देश को गौरव दिलाया है, जिससे हर भारतीय का दिल गर्व से भर गया है। शाबाश, चैंपियन।”

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, “हमारी खेल नीति के अनुसार हम पंजाब के प्रत्येक कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये देंगे..चक दे ​​इंडिया।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी