Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बेंगलुरू टेस्ट हारने के बाद मदन लाल का बड़ा बयान, कहा- भारत करेगा वापसी

Madan Lal Statement On Team India: बेंगलुरु टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
Madan Lal Statement On Team India

Madan Lal Statement On Team India: बेंगलुरु टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इस मुकाबले में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी वापसी का दावा किया है। वहीं अब वर्ल्ड कप विजेता पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल भी भारतीय टीम का समर्थन किया है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी का मानना है कि टीम इंडिया सीरीज में जरूर वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बड़ी बढ़त लेने से चूक गई और इसी वजह से न्यूजीलैंड को सिर्फ 107 रनों का ही लक्ष्य मिला।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: सरफराज ने जड़ा शतक, भारत ने छह विकेट गंवाकर 82 रन की बढ़त बनाई

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस तरह भारत में न्यूजीलैंड ने 1988 के बाद किसी टेस्ट मुकाबले में जीत दर्ज की।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए मदन लाल ने न्यूजीलैंड टीम की भी तारीफ की। मदन लाल ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम अन्य टीमों से बेहतर है।

पूर्व खिलाड़ी मदन लाल ने कहा कि “भारतीय टीम बहुत ही मजबूत है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी अन्य टीमों की तुलना में एक बेहतर टीम है। उनके पास एक अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। अब भारत को बहुत सावधान रहना होगा।

जब आप 0-1 से पिछड़ रहे होते हैं तो आपको अपना जज्बा दिखाना होता है कि आप सर्वश्रेष्ठ टीम हो। मेरा मानना है कि भारत निश्चित रूप से वापसी करेगा। दबाव भारत पर नहीं बल्कि न्यूजीलैंड पर होगा, कि वह मेजबान टीम को अगला टेस्ट मैच जीतने से रोके।”

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच पुणे में 24 अक्टूबर से खेला जाएगा। भारत इस मैच को जीतकर जहां सीरीज में वापसी करना चाहेगा, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें- एशेज 2025-26 का शेड्यूल जारी, एक बार फिर आमने-सामने होंगे क्रिकेट के दो प्रतिद्वंद्वी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग