श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लक्ष्य सेन का हार के साथ खत्म हुआ पेरिस ओलंपिक 2024 का सफर  

Lakshya Sen: पेरिस ओलंपिक 2024 में लक्ष्य सेन का हार के साथ ही मेडल जीतने का सपना टूट गया। बैंडमिंटन मुकाबले में लक्ष्य सेन को मलेशिया के ली जिया से हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य ने पहले गेम में शानदार खेल दिखाया।
Lakshya Sen

Lakshya Sen: पेरिस ओलंपिक 2024 में लक्ष्य सेन का हार के साथ ही मेडल जीतने का सपना टूट गया। बैंडमिंटन मुकाबले में लक्ष्य सेन को मलेशिया के ली जिया से हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य ने पहले गेम में शानदार खेल दिखाया। वहीं, ली जी जिया ने पहला गेम हारने के बावजूद यह मैच जीता और मलेशिया को ब्रॉन्ज मेडल दिला दिया।

दरअसल, 22 वर्षीय लक्ष्य सेन के लिए इस हार के बावजूद पेरिस ओलंपिक ऐतिहासिक रहा, क्योंकि वे ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने थे।

पहला गेम जीतकर लक्ष्य ने बनाई बढ़त

दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड नंबर 7 ली जी जिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। उन्होंने जल्द ही 5-2 की बढ़त बनाई और धीरे-धीरे 11-5 से आगे हो गए। उन्होंने अपनी बढ़त लगातार बनाए रखी और कुछ ही देर में पहला गेम 21-13 से जीत लिया।

दूसरे गेम में दिखा कड़ा मुकाबला

लक्ष्य ने दूसरे गेम में भी बेहतरीन शुरुआत की और 5-2 की बढ़त बना ली, लेकिन इस बार ली जी जिया ने पलटवार किया और ना सिर्फ लक्ष्य की बराबर की, बल्कि उनसे आगे भी निकल गए। ली जी जिया जल्द ही 11-8 से आगे हो गए। लक्ष्य सेन ने शानदार वापिसी करते हुए स्कोर को 12-12  कर दिया, लेकिन ली जिया ने फिर एक बार पलटवार किया और फिर 15-13 की बढ़त बना ली। ली जिया ने अंत में यह मैच 21-16 से जीत लिया।

तीसरे गेम में जिया ने21-11 से जीता गेम

ली जी जिया तीसरे गेम में शुरुआत से ही अच्छे फॉर्म में दिखें। उन्होंने पहले दो अंक जीतने के बाद यह बढ़त आखिरी तक बनाए रखी। ली जी जिया ने आखिर में 21-11 से तीसरा गेम जीता और  ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। मलेशिया के ली जी जिया और लक्ष्य सेन के बीच यह छठा मुकाबला था। लक्ष्य ने पहले 5 में से 4 मैच जीते थे, लेकिन इस बार बाजी ली जी जिया के नाम रही और ली जिया ने पदक अपने नाम कर लिया।

हाथ में चोट फिर भी खेले मैच

लक्ष्य सेन के दाएं हाथ में पहले गेम के दौरान चोट लग गई थी। एक बार तो उनके हाथ से खून टपकते हुए भी देखा गया। पहले उन्होंने बैंडेज लगाकर खेल जारी रखा, लेकिन दूसरे गेम में मेडिकल ब्रेक लिया और हाथ में पट्टी बंधवाई। हालांकि, वे मेडिकल ब्रेक के बाद भी खेल में वापसी नहीं कर सके और मैच में हार का सामना करना पड़ा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज