श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जियो का सस्ता प्लान, जिससे मिलेगी 336 दिन की वैधता, करें इतने पैसे खर्च

New Jio Prepaid Plan: भारत की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने प्रीपेड और पोस्टपेड के रिचार्जो के प्लांस की कीमतो में बढ़ोत्तरी की थी, जिससे यूजर्स को तगड़ा झटका लगा था। सबसे पहले जियो ने अपने रिचार्ज महंगे किए थे।
New Jio Prepaid Plan

New Jio Prepaid Plan: भारत की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने प्रीपेड और पोस्टपेड के रिचार्जो के प्लांस की कीमतो में बढ़ोत्तरी की थी, जिससे यूजर्स को तगड़ा झटका लगा था। सबसे पहले जियो ने अपने रिचार्ज महंगे किए थे। उसके बाद एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया ने भी अपने प्लांस महंगे कर दिए। सभी कंपनियों ने अपने प्लांस में 25% की बढ़ोत्तरी की थी। वहीं, इन महंगे रिचार्ज प्लान के बीच जियो एक नया और सस्ता प्लान लेकर आया है, जिससे आपको महंगाई से थोडी राहत मिलेगी।

कम इंटरनेट यूज करने वालो के लिए जियो का सस्ता प्लान

यह प्लान न सिर्फ यूज़र्स को कम कीमत में मिलेगा, बल्कि इसमें यूज़र्स को ज्यादा वैधता भी मिलेगी। जियो के इस नए प्लान रिचार्ज की कीमत 1899 रुपये है। वैल्यू सेक्शन में जोड़े गए जियो के इस प्लान में यूज़र्स को 336 दिनों की वैधता मिलेगी। इसका मतलब है कि 1899 रुपये के इस प्लान से करीब 11 महीने तक की वैधता आपके पास होगी।

24GB इंटरनेट डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

जियो अपने इस नए प्लान में यूज़र्स को किसी भी नेटवर्क पर 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 3600 एसएमएस की सुविधा देगी। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ जियो के यूज़र्स को 24GB इंटरनेट डेटा भी दिया जाएगा। खासकर यह प्लान उन यूजर के लिए सबसे खास है, जो कम इंटरनेट का उपयोग करते हैं।

172 रूपये प्रति महीने होगा खर्च

इस प्लान की मंथली कीमत औसतन 172 रुपये प्रति महीने पड़ेगी, जो यूज़र्स के लिए एक अच्छा प्लान साबित होगा। हालांकि, जिन यूज़र्स को ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, उनके लिए यह रिचार्ज प्लान अच्छा नहीं होगा। इस प्लान के साथ यूज़र्स को जियो टीवी और जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।

एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल क्या करेंगे?

अब जियो के इस सस्ते प्लान के ऑफर के बाद क्या एयरटेल और वीआई भी अपने-अपने यूज़र्स के लिए ऐसा ही कोई सस्ता प्लान ऑफर करते है या नहीं। उधर, इन प्राइवेट कंपनियों से निराश यूज़र्स को बीएसएनएल अपनी ओर खींचने में लगा हुआ है। बीएसएनएल के साथ पिछले करीब एक महीने में लाखों नए यूज़र्स जुड़े हैं और वो अपनी सर्विस में लगातार सुधार भी कर रहे हैं, यूज़र्स को सस्ते प्लान्स का प्रलोभन भी दे रहे हैं। अब देखना होगा कि महंगे रिचार्ज प्लान्स के इस दौर में बीएसएनएल अपना सूर्योदय कर पाता है या नहीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज