श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सना मकबूल ने जीता Bigg Boss OTT 3 का खिताब, रणवीर शौरी नहीं दिखे खुश

6 हफ्तों तक चले इस शो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हाई वोल्टेज ड्रामा से लेकर लड़ाईयां तक, इस बार इस शो में हमें सब कुछ ही देखने को मिला। 17 साल में पहली बार हुआ था कि जब कोई बाहर वाला भी शो का हिस्सा बना हो...
Bigg Boss OTT 3 Winner| Sana Makbul|shreshth bharat

Bigg Boss OTT 3 Winner: एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दर्शकों को बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर मिल ही गया। टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी जीत ली है। सना मकबूल के खास दोस्त रैपर नेजी फर्स्ट रनरअप और रणवीर शौरी सेकंड रनरअप रहे। ट्रॉफी के साथ-साथ सना को 25 लाख प्राइज मनी भी मिली है। ट्रॉफी जीतने के बाद वो काफी इमोशनल नजर आईं।  

6 हफ्तों तक चले इस शो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हाई वोल्टेज ड्रामा से लेकर लड़ाईयां तक, इस बार इस शो में हमें सब कुछ ही देखने को मिला। 17 साल में पहली बार हुआ था कि जब कोई बाहर वाला भी शो का हिस्सा बना हो। इस बार कंटेस्टेंट को मोबाइल फोन भी दिए गए थे। अनिल कपूर की होस्टिंग भी काफी शानदार रही।

Bigg Boss OTT 3 Winner: सना की जीत पर रणवीर शौरी ने कही ये बात

बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में रणवीर शौरी ने कहा कि उनके मुताबिक घर में सना मकबूल से कहीं ज्यादा डिजर्विंग कंटेस्टेंट थे, जिन्हें जीतना चाहिए था। रणवीर शौरी ने कहा, ‘सना के ट्रॉफी जीतने के बारे में यही कहूंगा कि बिग बॉस का फैसला और जो वोटिंग हुई है उसे मैं सिर आंखों पर मानता हूं। हालांकि मेरे हिसाब से उनसे कहीं ज्यादा डिजर्विंग लोग थे। जीतने के लिए मैं था, अरमान था… और भी लोग थे।’

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 5 कंटेस्टेट में अरमान मलिक शामिल नहीं थे। उन्हें इस सीजन का सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट माना गया है।

मां बनीं दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म! वायरल हो रही तस्वीर

सना की जीत पर बोले अरमान मलिक

अरमान मलिक ने सना की जीत पर कहा कि उनके मुताबिक जो भी लड़ा है वो सभी जीते हैं। उनके मुताबिक इस सीजन में लड़ने वाला हर कोई विनर रहा है। बता दें कि अरमान मलिक और विशाल पांडे का झगड़ा इस सीजन की हाईलाइट रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज