Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की जेस जोनासन ने बनाया खास रिकॉर्ड

जोनासन वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। वीमेंस प्रीमियर लीग में तीसरी बार हुआ ऐसा कि किसी खिलाड़ी ने चार या इससे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।
DC Jess Jonason Record

DC Jess Jonason Record: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के दसवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 127 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली ने 15.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

जेस जोनासन का विस्फोटक प्रदर्शन

दिल्ली के लिए जेस जोनासन ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद अर्धशतक भी लगाया। जोनासन ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 61 रन बनाए। जोनासन की इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

गुजरात की पारी

गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 127 रन बनाए। इस दौरान भारती फूलमाली ने नाबाद 40 रन बनाए। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए। डिएंड्रा डॉटिन ने 26 रनों का योगदान दिया। इस दौरान दिल्ली के लिए शिखा पांडे ने 2 विकेट झटके। मारिजान काप ने भी 2 विकेट लिए। सदरलैंड को भी 2 विकेट मिले।

जोनासन का रिकॉर्ड

जोनासन वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। वीमेंस प्रीमियर लीग में तीसरी बार हुआ ऐसा कि किसी खिलाड़ी ने चार या इससे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीता है। वे 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुकी हैं। मारिजान काप 4 बार यह अवॉर्ड जीत चुकी हैं। जोनासन अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग