श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हर भारतीय को गौरवान्वित करना मेरा कर्तव्य, गंभीर ने कही बड़ी बात

बीसीसीआई की घोषणा के बाद गौतम गंभीर ने एक्स पर पोस्ट किया है, उन्होंने लिखा कि, “भारत मेरी पहचान है और देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। मैं वापस आने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं...
gautam gambhir

Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच को लेकर कई दिनों से चर्चाएं चल रही थी। आज बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाए जाने की सूचना दी। गौतम गंभीर ने हाल ही में आईपीएल 2024 में मेंटर के तौर पर काम करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। अब उन्हें टीम इंडिया की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भारतीय टीम का हेड कोच बनने पर गौतम गंभीर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

बीसीसीआई की घोषणा के बाद गौतम गंभीर ने एक्स पर पोस्ट किया है, उन्होंने लिखा कि, “भारत मेरी पहचान है और देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। मैं वापस आने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं, भले ही एक अलग तरह की जिम्मेदारी हो, लेकिन मेरा लक्ष्य वही है जो हमेशा से रहा है, हर भारतीय को गौरवान्वित करना। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम 1.4 अरब भारतीयों के सपने को अपने कंधे पर उठाती है और मैं उन्हें साकार करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा!”

टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने पर गौतम गंभीर ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को भी धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा कि जय शाह भाई आपके निरंतर समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद। इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं, पूरी टीम एक साथ उत्कृष्टता और नई ऊंचाइयों के लिए प्रयास करेगी।

श्रीलंका दौरे के साथ शुरू होगा गंभीर का कार्यकाल

गंभीर के कार्यकाल की शुरुआत जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज से होगी। इसके बाद टीम इंडिया बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी। साल के अंत में भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है और पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। फिर 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा उस साल के मध्य में इंग्लैंड का दौरा भी करना है। 2026 में भारत और श्रीलंका टी20 विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल