Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल, रचा इतिहास

अमन सहरावत ने कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उन्होंने पुरुषों की 57 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में प्यूर्टो रीको के पहलवान को 13-5 के बड़े अंतर से हराया।
Aman Sehrawat wins Bronze Medal

Aman Sehrawaat wins Bronze Medal: भारत के अमन सहरावत ने कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उन्होंने पुरुषों की 57 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में प्यूर्टो रीको के पहलवान को 13-5 के बड़े अंतर से हराया।

अमन ने पेरिस ओलंपिक में भारत को छठा मेडल दिलाया। पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीट अब तक एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 6 मेडल जीत चुके हैं। बता दें कि अमन 2024 के ओलंपिक खेलों में भारतीय दल में शामिल अकेले पुरुष पहलवान हैं और अपने ओलंपिक्स डेब्यू में ही ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास रचा है।

पेरिस ओलंपिक में पहलवान अमन सहरावत के कांस्य पदक जीतने पर उनके ताऊ सुधीर ने कहा, “वह स्वर्ण पदक में थोड़ा चूक गया, लेकिन उसने देश के लिए कांस्य पदक जीता है। हम बस यही प्रार्थना करते हैं कि वह अगली बार स्वर्ण पदक जीते। अमन का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। उसने 10 साल की उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था, उसने आज कांस्य पदक जीतकर अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की है।”

2008 बीजिंग ओलंपिक्स – सुशील कुमार (ब्रॉन्ज)

2012 लंदन ओलंपिक्स – सुशील कुमार (सिल्वर), योगेश्वर दत्त (ब्रॉन्ज)

2016 रियो ओलंपिक्स – साक्षी मलिक (ब्रॉन्ज)

2020 टोक्यो ओलंपिक्स – रवि दहिया (सिल्वर), बजरंग पूनिया (ब्रॉन्ज)

2024 पेरिस ओलंपिक्स – अमन सहरावत (ब्रॉन्ज)

बता दें, भारत का पेरिस ओलंपिक में यह छठा पदक है। इससे पहले निशानेबाजी में मनु भाकर ( 10 मीटर एयर पिस्टल ), मनु भारत और सरबजोत सिंह ( 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम ), स्वप्निल कुसाले ( 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस ) और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीते, जबकि स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रजत पदक हासिल किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग