Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2025: LSG और PBKS के बीच मुकाबला आज, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2025 LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 13वां मैच आज लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।
IPL 2025 LSG vs PBKS

IPL 2025 LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 13वां मैच आज लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के लिए उत्सुक होंगी। वहीं, एक नज़र डालते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में…

हेड टू हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में कुल 4 ही मैच खेले गए हैं। पंजाब के खिलाफ लखनऊ का रिकॉर्ड अच्छा है। उसने 4 में से 3 मैच जीते हैं जबकि सिर्फ 1 बार पंजाब ने लखनऊ को हराया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ का आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 257 और सबसे छोटा स्कोर 159 का है। लखनऊ सुपर जायंट्स का पंजाब के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल 201 का है और सबसे छोटा स्कोर 133 का है।

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वहीं, इकाना स्टेडियम की पिच लाल मिटटी की है और यहां बल्लेबाजों को मुकाबले गेंदबाजों को अधिक मदद मिलेगी। पिच ऐसी नहीं है कि 200 का स्कोर बड़े आराम से बनाया जा सके। यहां स्पिनर्स को टर्न मिलेगा जो मिडिल आर्डर में भी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करेगा। इसलिए पॉवरप्ले में ज्यादा रन बनाने का प्लान लेकर और मिडिल आर्डर में संभलकर खेलना होगा।

टॉस जीतने पर क्या लेना चाहिए फैसला?

इकाना स्टेडियम में अभी तक खेले गए 14 आईपीएल मैचों में से 7 बार पहले बल्लेबाजी और 6 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है। यहां टॉस जीतने वाली टीम ने 8 बार जीत हासिल की है, इस लिहाज से टॉस महत्वपूर्ण है। टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहिए।

मौसम की संभावना

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में बारिश की संभावना ना के बराबर है। बादल आ सकते हैं लेकिन मुकाबले को लेकर कोई चिंता की बात नहीं होगी। तापमान शाम को 28 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। नमी 21 प्रतिशत और 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग