Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

SRH का ‘सन’ शान से ‘राइज’, छुड़ा दिए IPL की सभी टीमों के ‘छक्के’

Sunrisers Hyderabad

IPL 2024 RCB vs SRH: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स का सूरज शान से राइज हो रहा है। ये टीम टी20 के इतिहास की सबसे निर्मम हिटिंग में एक का प्रदर्शन कर रही है। इसी सीजन में पैट कमिंस एंड कंपनी के नाम दो बार 250 प्लस स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास में तो सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर ही दिया है लेकिन अब वे टी20 क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड पर भी दस्तक देने लगे हैं।

T20 के रिकॉर्ड स्कोर

हालांकि टी20 में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड अभी भी हैदराबाद द्वारा 15 अप्रैल को बनाए गए 287 रनों से काफी ज्यादा है, लेकिन इस बल्लेबाजी ने आगे भविष्य की उत्सुकता के दरवाजे खोल दिए हैं। कौन जानता है कल किस पाटा पिच पर क्या हो जाए। यह सब चलता रहा तो क्या पता इस सीजन में एक बार 300 पार भी देखने को मिल जाए! इसी बीच आइए नजर डालते हैं टी20 के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर पर-

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीम स्कोर

T20 क्रिकेट में सबसे अधिक टीम स्कोर का रिकॉर्ड नेपाल के नाम दर्ज है। नेपाल की टीम ने 2023 एशियाई खेलों के दौरान हांगझाऊ में मंगोलिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप मैच में सिर्फ 3 विकेट खोकर 314 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद 15 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 3 विकेट खोकर 287 रन बनाए। ये टी20 के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा हैदराबाद में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्होंने 277 रन बनाकर अपना दम दिखाया।

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच 2019 में देहरादून में हुए मैच में भी काफी रोमांच देखने को मिला था। अफगानिस्तान की टीम ने 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। वहीं 2019 में ही चेक गणराज्य और तुर्की के बीच इफ्लो कंट्री में खेले गए मैच में भी चेक गणराज्य ने 4 विकेट खोकर 278 रन बनाकर एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड:

ये रिकॉर्ड भी सनराइजर्स ने आज के मैच में अपने नाम किया। ये ना केवल लीग के इतिहास का बेस्ट स्कोर था बल्कि छक्कों के मामले में भी बेस्ट पारी थी। यानी हैदराबाद की टीम ने छक्कों के रिकॉर्ड के मामले में आज सभी टीमों के ‘छक्के’ छुड़ा दिए। छक्कों के रिकॉर्ड पर एक नजर आप यहां डाल सकते हैं-

22 छक्के: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने Royal Challengers Bangalore (RCB) के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया।
21 छक्के: यह कारनामा RCB के नाम है। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में यह रिकॉर्ड बनाया था।
20 छक्के: RCB एक बार फिर से इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 2016 में गुजरात लायंस (GL) के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में 20 छक्के लगाए थे।
20 छक्के: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी 2017 में दिल्ली में खेले गए मुकाबले में गुजरात लायंस के खिलाफ 20 छक्के लगाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
20 छक्के: मुंबई इंडियंस (MI) इस सूची में शामिल होने वाली पांचवीं टीम है। उन्होंने 2024 में हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 छक्के लगाए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग