Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024:  DK की पारी पर बड़ा टारगेट भारी, RCB एक और मैच हारी

IPL 2024 RCB vs SRH

IPL 2024 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग के 30वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 25 रनों से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट खोकर 287 रन बनाए। एवरेस्ट सरीखे टारगेट का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 262 रन ही बना सका। 39 गेंदों पर शतक लगाकर शानदार प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस बड़े टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए मात्र 6.2 ओवरों में 80 रन जोड़े। लेकिन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी ढहनी शुरू हो गई।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी
स्कोर: 232/6 (18 ओवर)

  • विराट कोहली: 42 रन (20 गेंद), 6 चौके, 2 छक्के, स्ट्राइक रेट 210.00
  • फाफ डू प्लेसिस (कप्तान): 62 रन (28 गेंद), 7 चौके, 4 छक्के, स्ट्राइक रेट 221.43

एक समय आरसीबी का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन हो गया। ऐसे में टीम के खेवनहार प्रचंड फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक बने जिन्होंने 35 गेंदों पर 7 छक्के लगाकर 83 रनों की पारी खेली। इसके चलते ही आरसीबी 262 रन के स्कोर को छू पाया। दिनेश कार्तिक को नटराजन की गेंद पर क्लासेन ने कैच आउट किया।

दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर): 83 रन (237.14 स्ट्राइक रेट)

RCB के अन्य बल्लेबाजों का हाल-

  • विल जैक्स: 7 रन (175.00 स्ट्राइक रेट, रन आउट)
  • रजत पाटीदार: 9 रन (180.00 स्ट्राइक रेट)
  • सौरव चौहान: 0 रन (आउट – एलबीडब्ल्यू, कमिंस की गेंदबाजी पर)
  • महिपाल लोमरोर: 19 रन (172.73 स्ट्राइक रेट)
  • अनुज रावत: 25 रन (14 गेंद), नाबाद
  • विजयकुमार वैशाख: 1 रन (2 गेंद), नाबाद

SRH की गेंदबाजी

कप्तान पैट कमिंस एक बार फिर शानदार साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। मयंक मारकंडे को 2 विकेट मिले।  

गेंदबाजों पर एक झलक यहां देख सकते हैं-

  • भुवनेश्वर कुमार: 4 ओवर, 60 रन, 0 विकेट, इकॉनॉमी 15.00
  • शाहबाज अहमद: 1 ओवर, 18 रन, 0 विकेट, इकॉनॉमी 18.00
  • टी नटराजन: 4 ओवर, 47 रन, 1 विकेट, इकॉनॉमी 11.80
  • पैट कमिंस (कप्तान): 4 ओवर, 43 रन, 3 विकेट, इकॉनॉमी 10.80
  • मयंक मारकंडे: 4 ओवर, 46 रन, 2 विकेट, इकॉनॉमी 11.50
  • जयदेव उनादकट: 2 ओवर, 37 रन, 0 विकेट, इकॉनॉमी 18.50

RCB की एक और हार

फिलहाल आरसीबी की टीम छह मैच हार चुकी है। सीजन के 7 मैचों में उनको सिर्फ एक जीत मिली है। प्लेऑफ में पहुंचने का उनका रास्ता लगातार कांटों भरा होता जा रहा है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को चौथी जीत के साथ खुद को अंक तालिका में चौथे ही स्थान पर पहुंचा दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग